फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   bjp virtual meeting news

कोरोना से जंग में अपनी भूमिका निभाएं कार्यकर्ता: अतुल

Mon, 13 Jul 2020 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
bjp virtual meeting news
सदर विधायक के कैंप कार्यालय पर बीजेपी की बैठक हुई। - फोटो : KHALILABAD
कोरोना से जंग में अपनी भूमिका निभाएं कार्यकर्ता: अतुल
विज्ञापन

- भाजपा कार्यकर्ताओं का वर्चुअल सम्मेलन का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। भाजपा खलीलाबाद विधानसभा के कार्यकर्ताओं का वर्चुअल सम्मेलन सोमवार को जिलाध्यक्ष बद्रीप्रसाद यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमें प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री अतुल गर्ग ने कहा कोरोना से निजात पाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता योद्धा की तरह लड़ रहे हैं। कार्यकर्ता आगे भी यह लड़ाई जारी रखें।

सदर विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी ने कहा कि पूरे लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों और जरूरतमंदों के लिए काम किया गया। सरकार ने इस महामारी के दौरान नवंबर तक मुफ्त राशन देकर गरीबों का भला करने का काम किया। मजदूरों को एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता सरकार ने दी है। साथ ही गांव में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करें। इस अवसर पर अनिरुद्ध निषाद, विवेकानंद वर्मा, सुनीता अग्रहरि, दयाराम, मंटू राय, अमित श्रीवास्तव, डॉ. मनोज पांडेय, सतविंदर पाल सिंह जज्जी, प्रदीप गुप्ता, राजेश मौर्य, परशुराम गुप्ता, गजेंद्र पांडेय, अवधेश सिंह, घनेंद्र पांडेय, प्रशांत मिश्र, नीरज त्रिपाठी, श्रीमन आनंद, महेंद्र पासवान, आनंद त्रिपाठी, सचिन सिंह, राजू राय, इंद्रासन राजभर, प्रभुनाथ ओझा, अनुराग त्रिपाठी, राम सागर चौधरी, सत्य प्रकाश पाठक, मोहित पांडेय, नित्यानंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed