{"_id":"65dcd89da971dfabc30108d6","slug":"bjp-mandal-presidents-brother-sent-to-jail-tension-in-the-ward-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-110384-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: भाजपा मंडल अध्यक्ष का भाई भेजा गया जेल, वार्ड में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: भाजपा मंडल अध्यक्ष का भाई भेजा गया जेल, वार्ड में तनाव
Mon, 26 Feb 2024 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 26 Feb 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
मेंहदावल के तुलसीपुर वार्ड में हुए सभासद के पिता के हत्या के आरोप में मेंहदावल पुलिस ने पकड़ ज
मेंहदावल। नगर के तुलसीपुर वार्ड की सभासद व भाजपा नेता के परिवार के बीच हुए विवाद तथा मारपीट में सभासद उत्तरा निषाद के घायल पिता रामानंद साहनी की इलाज के दौरान मौत का मामला चर्चा में रहा। पुलिस मारपीट के मामले में दर्ज अभियोग में गैर इरादतन हत्या के धारा की बढ़ोतरी करते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी थी। जिसमें एक आरोपी मंडल अध्यक्ष भाजपा के भाई को पुलिस गिरफ्तार करने में कामयाब हो गई। आरोपी को सोमवार को पुलिस ने जेल भेज दिया।
मेंहदावल नगर पंचायत के तुलसीपुर वार्ड की सभासद उत्तरा निषाद तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष के बीच निकाय चुनाव का परिणाम आने के बाद से ही गांव में राजनीतिक वर्चस्व को लेकर संघर्ष चल रहा था। कई बार दोनों पक्ष आमने-सामने हुए। मामला पुलिस तक भी आया लेकिन तत्कालीन थानाध्यक्ष ने कठोर कार्रवाई की जगह इन विवादों को हल्के में लिया। जिसका परिणाम रहा कि 25 जनवरी को मारपीट की घटना हो गई। जिसमें महिला सभासद के पिता रामानंद साहनी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें परिजन इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले गए। घायल के पुत्र की तहरीर व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने तत्काल अभियोग पंजीकृत कर ली। लेकिन 25 दिन बाद घायल रामानंद साहनी की 22 फरवरी की रात मौत हो गई। जिससे गांव में तनाव व आक्रोश बढ़ गया।
पुलिस दर्ज मुकदमे में गैर इरादतन हत्या की धारा की बढ़ोतरी करते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई। जिसमें एक आरोपी भाजपा मंडल अध्यक्ष गंगाराम निषाद के भाई जालंधर निषाद पुत्र वीरे को गिरफ्तार करने में पुलिस कामयाब हो गई। सोमवार को पुलिस ने भाजपा नेता के भाई का डॉक्टरी मुआयना कराते हुए जेल भेजा। जहां जमानत न मिलने से आरोपी को मजिस्ट्रेट ने जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष रामकृष्ण मिश्रा ने बताया कि अन्य तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें हिरासत में लेते हुए जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
तुलसीपुर वार्ड में तनाव, पुलिस की लगी पिकेट
मेहदावल। तुलसीपुर में सभासद व भाजपा नेता के बीच हुए विवाद के बाद से ही तनाव है। दूसरी तरफ शव रखकर सड़क जाम व पुलिस प्रशासन से दुर्व्यवहार के मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 22 ज्ञात व 60 अज्ञात के विरुद्ध दर्ज किए गए मुकदमे के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। मौके पर दो पुलिस कर्मी लगाए गए हैं। पुलिस गांव की लगातार निगरानी कर रही है। वहीं सभासद उत्तरा निषाद का कहना है कि पुलिस ने हम लोगों तथा समर्थकों के ऊपर जो मुकदमा दर्ज किया है वह सत्ता पक्ष के दबाव में की गई कार्रवाई है। यहां पीड़ितों को न्याय नहीं मिलता बल्कि न्याय मांगने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने का कार्य किया जाता है। पुलिस प्रशासन सत्य व न्याय की हत्या करने में जुटा है जिसके कारण लोगों को न्याय के लिए भटकना पड़ रहा है।