फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   bjp district mahamantri murdered by gun shot

भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री के ड्राइवर की गोली मारकर हत्या

Mon, 23 Sep 2019 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
bjp district mahamantri murdered by gun shot
नेदूला चौराहे पर मृतक के रोते बिलखते परिजन। - फोटो : KHALILABAD
भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री के ड्राइवर की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

- गुस्साई भीड़ ने जाम किया हाईवे, गाड़ियों में तोड़फोड़
- पूर्व चौकी इंचार्ज समेत चार पर हत्या और हत्या की साजिश का केस दर्ज
- एसपी ने पूर्व चौकी इंचार्ज को किया निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री के ड्राइवर की सोमवार को नेदुला चौराहे पर बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। घटना से गुस्साई भीड़ ने रोडवेज बस और तीन ट्रकों में तोड़फोड़ की और हाईवे पर जाम लगा दिया। परिजनों ने गांव के ही तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। साथ ही पूर्व चौकी इंचार्ज कलेक्ट्रेट पर साजिश रचने का आरोप मढ़ा है। मामले में पूर्व चौकी प्रभारी समेत चार पर हत्या और हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया गया है। एसपी ने आरोपी पूर्व चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया है। उधर, पुलिस ने चार घंटे बाद जबरन शव को कब्जे में लेकर जाम खुलवाया।
कोतवाली क्षेत्र के ऊनखास गांव निवासी लवकुश (35) भाजपा के पूर्व महामंत्री दीपू सिंह के ड्राइवर थे। उनके पिता सूर्यलाल यादव ने बताया कि गांव के प्रेम प्रकाश सिंह ने एक माह पूर्व लवकुश के बड़े बेटे कृष्णचंद्र से गुटखा खरीद कर लाने को कहा था। बात नहीं मानने पर प्रेम प्रकाश ने कृष्णचंद्र की पिटाई कर दी। लवकुश इस बात की उलाहना देने पहुंचा तो उसकी साथ मारपीट की गई और चाकू लेकर दौड़ाया गया। लोगों ने आरोपी से चाकू छीन कर कोतवाली पुलिस को सौंपते हुए पूरी घटना की जानकारी दी थी, लेकिन पुलिस ने मामले को हल्के में लिया। सूर्यलाल ने आरोप लगाया कि इस विवाद को लेकर उनके बेटे की हत्या की गई है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह सवा नौ बजे लवकुश नेदुला चौराहे पर आटा चक्की पर दीपू सिंह का आटा लेने गए थे। आटा लेकर वह सिंह के बंजरिया स्थित घर पहुंचाने जा रहे थे। आरोप के अनुसार गांव के प्रेम प्रकाश सिंह, आकाश उर्फ दिव्यांशु सिंह और शैलेंद्र सिंह ने आटा चक्की से 100 मीटर की दूरी पर गोली मारकर लवकुश की हत्या कर दी। कलेक्ट्रेट के पूर्व चौकी इंचार्ज चंदन कुमार पर हत्या की साजिश रचने का आरोप है। सूर्यलाल के अनुसार पांच दिन पूर्व चंदन कुमार ने लवकुश की हत्या की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
चार घंटे जाम रहा हाईवे
- लवकुश की हत्या से गुस्साई भीड़ ने करीब चार घंटे तक हाईवे जाम रखा। इस दौरान भीड़ ने बस्ती की ओर से आ रही बस्ती डिपो की एक बस, एयरफोर्स की मिनी ट्रक और दो अन्य ट्रकों में तोड़फोड़ भी की। वारदास से खफा लोग साजिश रचने के आरोपी पूर्व चौकी इंचार्ज चंदन कुमार को मौके पर बुलाने और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। लोगों ने कोतवाल के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। उधर, जाम की वजह से हाईवे पर दोनों ओर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। दोनों लेन पर आवागमन ठप होने से गोरखपुर की ओर मगहर तक और बस्ती की ओर टेमा रहमत चौराहे तक जाम लग गया। हत्या और जाम की सूचना पर एसपी, एएसपी, सीओ, एसडीएम के साथ कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
---
कोट--
लवकुश के पिता सूर्यलाल की तहरीर पर आरोपी प्रेम प्रकाश सिंह, आकाश उर्फ दिव्यांशु सिंह, शैलेंद्र सिंह और पूर्व चौकी प्रभारी कलेक्ट्रेट चंदन कुमार के खिलाफ हत्या, हत्या की साजिश रचने और जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। चंदन कुमार को निलंबित कर दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है।

- एसपी ब्रजेश सिंह

नेदूला चौराहे पर जाम के दौरान मृतक युवक के परिजनो को समझाते एसपी।

नेदूला चौराहे पर जाम के दौरान मृतक युवक के परिजनो को समझाते एसपी।- फोटो : KHALILABAD

नेदूला चौराहे पर युवक के हत्या के विरोध में सड़क पर शव रख कर धरना देते लोग।

नेदूला चौराहे पर युवक के हत्या के विरोध में सड़क पर शव रख कर धरना देते लोग।- फोटो : KHALILABAD

युवक के हत्या के विरोध में नेदूला चौराहे पर युवको ने रोडवेज बस और एयरफोर्स की ट्रक को तोड़ा।

युवक के हत्या के विरोध में नेदूला चौराहे पर युवको ने रोडवेज बस और एयरफोर्स की ट्रक को तोड़ा।- फोटो : KHALILABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed