फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bike riding miscreants beat up businessman

Sant Kabir Nagar News: बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी को पीटा

Wed, 21 Aug 2024 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 21 Aug 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants beat up businessman
- धनघटा क्षेत्र के कुरमौल गांव के रहने वाले
विज्ञापन

- एक की पिटाई कर गांव वालों ने किया पुलिस के हवाले

संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। क्षेत्र के कुरमौल गांव निवासी व्यापारी को सोमवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने मारपीट कर घायल कर दिया। व्यापारी शोर मचाया तो गांव के लोग पहुंचे तो छह बदमाश तो भाग निकले लेकिन एक को पकड़कर गांव के लोग पिटाई करके पुलिस के हवाले कर दिए। पुलिस इस मामले में जांच-पड़ताल कर रही है।

क्षेत्र के कुरमौल गांव निवासी रघुवीर चौरसिया पुत्र स्व. चंद्रिका प्रसाद चौरसिया महुली क्षेत्र के भग्गोभार चौराहे पर किराना की दुकान चलाते हैं। सोमवार की रात करीब 10:30 बजे दुकान को बंद करके वह घर चार पहिया वाहन से लौट रहे थे। जब धनघटा में स्थित आरा मशीन के बगल से गांव के रास्ते पर मुड़े तो तीन बाइक पर सवार सात बदमाश उनका पीछा कर रहे थे।
विज्ञापन


कुरमौल गांव में पहुंच कर उन्हें रोक लिए। रघुवीर का कहना है कि जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक बदमाश उनके गले को कस दिए, जिससे उन्हें लगा कि उनका दम घुट जाएगा। रघुवीर किसी तरह शोर मचाए गांव के लोग दौड़कर पहुंचे उन्हें आता देख छह बदमाश भाग निकले। एक को पड़कर गांव के लोगों ने जमकर पिटाई की उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। देर शाम तक धनघटा में दोनों पक्ष के बीच सुलह समझौते की बात होती रही। पुलिस के मुताबिक इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed