{"_id":"665378fc91860559c501bbc2","slug":"bike-rider-dies-after-hitting-tree-one-injured-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-115051-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पेड़ से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पेड़ से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
Sun, 26 May 2024 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 26 May 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
- बस्ती जनपद के मुंडेरवा क्षेत्र के रहने वाले हैं दोनों युवक
- जिला अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के बघौली में शनिवार की देर रात को एक बाइक सवार पेड़ से टकरा गए। घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी।
शनिवार की रात 1:30 बजे एक बाइक सवार दो युवक जा रहे थे। बाइक के चालक विजय पुत्र उदय राज चौधरी निवासी कराह पिटिया थाना मुंडेरवा जनपद बस्ती व पीछे बैठे जितेन्द्र यादव (30 वर्ष) पुत्र पुरुषोत्तम खलीलाबाद से बखिरा जाते समय बघौली के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा जाने के कारण दोनों को गंभीर चोटे आईं। स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल उपचार के लिए एम्बुलेंस की मदद से पहुंचाया गया।
जितेन्द्र को डाॅक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया] जबकि विजय का इलाज चिकित्सकों ने शुरू कर मेमो भेजकर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने घटना के बारे में दोनों युवकों के परिजनों को सूचना दी। जिला अस्पताल की सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थिति मोर्चरी में रखवाकर पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी।