{"_id":"677430b5a5a939559e01f8a3","slug":"bike-collides-with-wall-nephew-dies-uncle-injured-khalilabad-news-c-227-1-sgkp1033-129979-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दीवार से टकराई बाइक, भांजे की मौत, मामा जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दीवार से टकराई बाइक, भांजे की मौत, मामा जख्मी
Tue, 31 Dec 2024 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 31 Dec 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के महमुदवां गांव के पास सोमवार की रात में एक बाइक अनियंत्रित होकर एक दीवार टकरा गई। इस हादसे में भांजे की मौत हो गई और मामा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मौके पर पहुंची ने शव का पंचनामा किया और घायल व्यक्ति को शोहरतगढ़ सीएचसी पहुंचाया। जहां से उसे माधव प्रसाद मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। वहीं मृतक के परिजनों के आग्रह पर पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार बांसी थाना क्षेत्र के सोनारी मोहल्ला शिवम सैनी (20) पुत्र सुनील सैनी कुछ दिन पहले अपने ननिहाल शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के महमुदवां आया हुआ था। सोमवार शाम को किसी कार्य से अपने मामा धीरज सैनी के बाइक पर बैठकर शोहरतगढ़ गया था। देर रात शोहरतगढ़ से धीरज सैनी घर जा रहा था। जैसे ही महमुदवां गांव के पास पहुंचा था, तभी बाइक अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार से एक घर के दीवार से टकरा गई। मौके पर जुटे लोगों ने दोनों घायलों को शोहरतगढ़ सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों से भांजे को मृतक घोषित कर दिया और मामा की हालत गंभीर होने की वजह से माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
मृतक शिवम सैनी के परिजन सूचना पर बांसी से शोहरतगढ़ पहुंचे और पुलिस से पोस्टमार्टम न कराने का आग्रह किया। पुलिस परिजनों से कागजी कार्रवाई कराकर शव को परिजनों सौंप दिया। परिजन मंगलवार को शव को लेकर बांसी चले गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष शोहरतगढ़ बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि हादसे में हुई एक युवक की मौत का शव परिजन के आग्रह पर सौंप दिया गया। घायल व्यक्ति का इलाज मेडिकल काॅलेज चल रहा है।