{"_id":"66c642ec295fcc6a830271d4","slug":"bharat-bandh-opposition-parties-took-to-the-streets-and-demonstrated-khalilabad-news-c-227-1-sgkp1034-122816-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत बंद : सड़क पर उतर विपक्षी दलों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत बंद : सड़क पर उतर विपक्षी दलों ने किया प्रदर्शन
Thu, 22 Aug 2024 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 22 Aug 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
एससी-एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करने के विरोध में सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सुप्रीम कोर्ट की ओर से एससी एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर वर्गीकरण लागू किए जाने के विरोध में विभिन्न दलों की ओर से आयोजित भारत बंद के तहत प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। इसमें सपा, बसपा और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
शहर के तहसील नौगढ़ के पास स्थित आंबेडकर पार्क से बसपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। उनका कहना था कि एससी एसटी के आरक्षण का मूल आधार सामाजिक शोषण है न कि आर्थिक, देश की आजादी के बाद भी एससी और एसटी वर्गों पर छुआछूत और अन्य अनेकों प्रकार के शोषण व उत्पीड़न सहने पड़ रहे हैं। यह एक बराबर वर्ग है। जिसके भीतर किसी भी प्रकार का उप-वर्गीकरण करना भारतीय संविधान की मूल भावना के विपरीत होगा।
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार आर्या, जिलाध्यक्ष भरतलाल निषाद, लालचंद निषाद, सीताराम, चंद्रिका गौतम, राजगोपाल भारती, आशीष गौतम मौजूद रहे। वहीं सपा कार्यालय से समाजवादी पार्टी आंबेडकर वाहिनी ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
उन्होंने मांग की कि सर्वोच्च न्यायालय अपना फैसला वापस ले अथवा केंद्र सरकार कानून बनाकर सर्वोच्च न्यायालय का फैसला रद्द करें। इस दौरान पूर्व विधायक विजय पासवान, राममिलन भारती, बहरइची प्रसाद प्रेमी, चंद्रभान पहलवान, राहुल आर्य, अब्दुल कलाम सिद्दीकी, जुबैदा चौधरी, चंद्रजीत यादव उपस्थित रहे।