फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bhakiyu jumped the BMCT route

भाकियू ने बीएमसीटी मार्ग जाम किया

Tue, 04 Dec 2018 11:38 PM IST
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Updated Tue, 04 Dec 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu jumped the BMCT route
भाकियू ने बीएमसीटी मार्ग जाम किया - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
मेंहदावल (संतकबीरनगर)। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के कार्यकर्ताओं ने 18 सूत्री मांगों के लिए मंगलवार को तहसील के सामने बीएमसीटी मार्ग को जाम कर धरने पर बैठ गए। तहसील के सामने लगे जाम से वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर एसडीएम जसधीर सिंह यादव पहुंचे और ज्ञापन लेकर जाम को समाप्त कराया। इस दौरान एक घंटे तक मार्ग जाम रहा।  

   भाकियू जिलाध्यक्ष रामवृक्ष पटेल ने कहा कि किसान आयोग का गठन करते हुए किसानों के विकास व हित के लिए कार्य किया जाए। किसानों को उपज का उचित मूल्य मिले, इसकी व्यवस्था सरकार करे। वर्तमान में केंद्र व प्रदेश सरकार किसान व आम आवाम की उपेक्षा कर रही है। विकास का पहिया ठप है। शासन व प्रशासन बेलगाम हो कर लोगों का उत्पीड़न कर रहा है। सरकार की जन विरोधी नीतियों व किसानों की उपेक्षा पर संगठन मौन नहीं रह सकता है। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर एक से 10 दिसंबर तक संगठन विशेष अभियान चलाते हुए किसानों के हक व अधिकार के लिए सड़कों पर संघर्ष करने के लिए बाध्य है। 60 वर्ष से ऊपर के किसानों को पांच हजार रुपये पेंशन, किसान आयोग द्वारा फसलों का मूल्य निर्धारण, दुर्घटना में मरने वाले किसानों के परिवार को एक करोड़ की धनराशि देने समेत कुल 18 सूत्री मांग का ज्ञापन दिया गया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो वे आरपार की लड़ाई लड़ने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान रणजीत सिंह, बाबूराम, विश्वनाथ प्रजापति, मनोज मिश्रा, मंजू गौंड, फूला देवी, राम अवध, इंद्रावती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed