{"_id":"6a0ca4f91812efd6ce0fafb0","slug":"bdo-inspected-the-crematorium-pradhan-sangh-demonstrated-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-150794-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बीडीओ ने किया शवदाह गृह का निरीक्षण, प्रधान संघ का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बीडीओ ने किया शवदाह गृह का निरीक्षण, प्रधान संघ का प्रदर्शन
विज्ञापन
धनघटा। तहसील क्षेत्र अंतर्गत विकासखंड हैंसर के पसहर पूर्वी गांव में बन रहे शवदाह गृह का मामला प्रशासनिक जांच के साथ ही अब पूरी तरह राजनीतिक मोड़ ले चुका है। मंगलवार को खंड विकास अधिकारी के निर्माण कार्य के निरीक्षण के बाद ब्लॉक की राजनीति गरमा गई। इस प्रशासनिक हलचल के बीच प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष और स्थानीय ग्राम प्रधान ने लामबंद होकर प्रदर्शन किया।
पसहर पूर्वी के ग्राम प्रधान व प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष अजीत पांडेय उर्फ गणेश पांडेय ने बताया कि गांव में 24 लाख रुपये की लागत से शवदाह गृह का निर्माण कार्य पूरी ईमानदारी से कराया जा रहा है, जो अब अंतिम दौर में है। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 20 रुपये लाख का भुगतान हुआ है। विवाद तब शुरू हुआ जब इंटरलॉकिंग कार्य के लिए नियमानुसार एक फर्म को दो लाख रुपये का भुगतान किया गया।
प्रधान का आरोप है कि विरोधी तत्वों के इशारे पर सचिव पर मानसिक दबाव बनाया गया और यह दुष्प्रचार किया गया कि पैसा गलती से दूसरी फर्म में चला गया। इसी आधार पर अब उन्हें नोटिस देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने ब्लॉक प्रशासन और स्थानीय नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि क्षेत्र के कुछ सफेदपोश नेताओं के दबाव में आकर हैंसर ब्लॉक की करीब 30 ग्राम पंचायतों का भुगतान रोक कर रखा गया है। मेरी ग्राम पंचायत में हुआ दो लाख का नियम संगत भुगतान विरोधियों को रास नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ इस पूरे विवाद पर प्रशासन का कहना है कि खंड विकास अधिकारी द्वारा किया गया निरीक्षण पूरी तरह से सामान्य और रूटीन प्रक्रिया का हिस्सा है। ताकि क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की भौतिक प्रगति और गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच की जा सके। प्रशासन ने जातिगत या राजनीतिक भेदभाव के सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे पूरी तरह निराधार और नियमसंगत कार्रवाई बताया है।