फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   bdo checked manrega work

Sant Kabir Nagar News: मनरेगा कार्यों की शिकायत पर बीडीओ ने की जांच

Fri, 12 Jan 2024 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 12 Jan 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
bdo checked manrega work
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोलनापुर। ग्राम पंचायत टुंगपार में मनरेगा योजना के तहत बन रही इंटरलाॅकिंग सड़क में गिट्टी-बालू की जगह मिट्टी के उपयोग और मनरेगा में बाहरी मजदूरों से कार्य करवाने, फर्जी मस्टररोल से पेमेंट कराने की शिकायत गांव के निवासी लल्लन सिंह ने सीडीओ से की थी। इसे संज्ञान में लेकर बीडीओ ने कार्याें की जांच की। बीडीओ ने जांच के बाद मनरेगा योजना के तहत ग्राम पंचायत टुंगपार में राम मिलन के घर से शिवमंदिर और रविंद्र प्रजापति के घर से छोटेलाल प्रजापति के घर तक की इंटरलाॅकिंग सड़क में गिट्टी और बालू की जगह मिट्टी का उपयोग पाया। सड़क की ढलान भी सही नहीं मिली और गुणवत्ता की कमी पाई गई। बीडीओ विनोद त्रिपाठी ने बताया कि सेक्रेटरी और टीए से सभी बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। मौके पर रह कर इंटरलाॅकिंग सड़क को उखाड़ कर पुनः निर्माण कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed