फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   bdo and politician against

Sant Kabir Nagar News: बीडीओ हटाने की मांग प्रधानों और बीडीओ में नोकझोंक

Fri, 24 Mar 2023 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
bdo and politician against
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धनघटा। ब्लॉक गेट पर ताला बंद कर बीडीओ हैंसर बाजार को हटाए जाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को भी प्रधानों ने धरना दिया। उसी बीच पहुंचे बीडीओ ब्लॉक के अंदर जब नहीं जा सके तो ताला तोड़ दिया गया। उसके बाद गेट खोल कर बीडीओ अंदर जा सके। इस बीच प्रधानों को मनाने के लिए पहुंचे डीसी मनरेगा और तहसीलदार के बीच वार्ता भी हुई, लेकिन वार्ता विफल रही। गेट का ताला खोलने को लेकर बीडीओ और प्रधानों के बीच काफी नोकझोंक हुई।
बीडीओ पर मनरेगा कार्यों में मनमानी का आरोप लगाते हुए प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष गणेश पांडेय के नेतृत्व में प्रधान मंगलवार से ब्लॉक गेट के सामने धरनारत हैं। दो दिनों से अधिकारियों और प्रधानों के बीच बातचीत नहीं हो सकी, तो बृहस्पतिवार को प्रधान संघ के लोग ब्लॉक गेट पर ताला जड़कर धरना पर बैठ गए।
विज्ञापन

प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष गणेश पांडेय का आरोप है कि करीब 12:00 बजे बीडीओ अपने समर्थकों के साथ ब्लॉक गेट पर पहुंचे और उनके समर्थकों ने उत्पात मचाते हुए ब्लॉक के गेट का ताला तोड़ दिया। उसके बाद बीडीओ अपने कार्यालय में जाकर बैठ गए। इस बीच प्रधान संघ के लोगों और बीडीओ तथा उनके समर्थकों के बीच नोकझोंक होने का भी वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद डीसी मनरेगा जीशान रिजवी और तहसीलदार रत्नेश तिवारी प्रधानों के बीच पहुंचे, लेकिन बीडीओ को हटाए जाने की मांग पर प्रधान अड़े रहे। इससे वार्ता सफल नहीं हो सकी। ब्लॉक में हंगामा होने की सूचना पर थोड़ी देर में पुलिस भी भारी संख्या में पहुंच गई, लेकिन तब तक स्थिति सामान्य हो चुकी थी।

प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष गणेश पांडेय का कहना है कि तानाशाह हो चुके बीडीओ को जब तक यहां से हटाया नहीं जाता, तब तक धरना जारी रहेगा। उनका आरोप है कि लोकतांत्रिक तरीके से धरना दे रहे प्रधानों के साथ जिस तरह का दुर्व्यवहार बीडीओ और उनके समर्थक कर रहे हैं, उसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है।
खंड विकास अधिकारी की मनमानी के संबंध में शासन को पत्र लिखा जा चुका है कि शासन जल्द ही बीडीओ को हटाकर प्रधानों के साथ न्याय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed