फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   BCA seats are full in HRPG, more than half of BA seats are vacant

Sant Kabir Nagar News: एचआरपीजी में बीसीए की सीटें फुल, बीए की आधी से अधिक सीटें खाली

Mon, 25 Aug 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 25 Aug 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
BCA seats are full in HRPG, more than half of BA seats are vacant
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज में इग्नू के जरिए संचालित सेल्फ फाइनेंस कोर्स में बीसीए की सीटें फुल हो गई है। बीबीए में सिर्फ 40 सीटें बची हैं, वही एमएससी में अभी 30 सीटें रिक्त हैं। ऐसे में छात्र सेल्फ फाइनेंस कोई की तरफ ज्यादा रूझान दे रहे हैं, जबकि स्नातक की सीटें आधे से अधिक खाली है।
विज्ञापन

एचआरपीजी कॉलेज में स्नातक में बीए, बीकाम और बीएससी में 1500 सीटों पर प्रवेश होना है। इसके लिए सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से 30 अगस्त तक अंतिम तिथि निर्धारित है। इसके बाद प्रवेश नहीं लिया जाएगा। अभी तक करीब 700 सीटें ही भर पाई हैं। ऐसे में काफी संख्या में सीटें रिक्त रह जाएंगी। काॅलेज प्रशासन लगातार छात्र नामांकन बढ़ाने को लेकर कवायद कर रहा है। दो बार प्रवेश की तिथि भी बढ़ाई जा चुकी है। वही इग्नू से संचालित सेल्फ फाइनेंस कोर्स में बीसीए की 60 सीटें है वह फुल हो गई है।
विज्ञापन

इसी के साथ बीबीए में 20 सीटों पर प्रवेश हो चुकी है। इसमें अभी 40 सीटें बची हैं। एमएससी में 50 सीटें हैं और अभी 30 सीटें रिक्त हैं। प्राचार्य प्रोफेसर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि स्नातक में प्रवेश प्रकिया जारी है। 30 अगस्त तक प्रवेश लिया जाएगा। ऐसे में छात्र समय से आकर प्रवेश ले सकते है। उनकी कक्षाएं भी शुरू हो चुकी है। उन्होंने बताया कि सेल्फ फाइनेंस कोर्स की तरफ छात्रों का रुझान ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed