{"_id":"6a2efe3dca360cec210a021b","slug":"basic-education-department-on-alert-issues-strict-instructions-regarding-enrollment-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-152177-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बेसिक शिक्षा विभाग अलर्ट, नामांकन के लिए दिए सख्त निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बेसिक शिक्षा विभाग अलर्ट, नामांकन के लिए दिए सख्त निर्देश
विज्ञापन
सेमरियावां। शैक्षणिक सत्र को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग सक्रिय हो गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह की ओर से सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए विद्यालयों में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने, नामांकन बढ़ाने और जर्जर भवनों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया है।
बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों में 20 मई से चल रहा ग्रीष्मावकाश अब समाप्ति की ओर है। विभागीय कैलेंडर के अनुसार 15 जून को अवकाश खत्म हो जाएगा और 16 जून से प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में फिर से पठन-पाठन शुरू हो जाएगा। वैसे शिक्षक संगठनों ने बढ़ती गर्मी को लेकर ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाए जाने की मांग की है।
पत्र के अनुसार शासन के निर्देशों के क्रम में शिक्षकों के कैशलेस कार्ड रजिस्ट्रेशन छह सितंबर 2026 तक हर हाल में पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं समग्र शिक्षा के अंतर्गत लंबित देयकों के भुगतान, स्पिल ओवर कार्यों, पाठ्य पुस्तकों तथा पीएम श्री योजना से जुड़े भुगतान को भी प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विद्यालयों में पीएम पोषण योजना के तहत किचन गार्डन विकसित करने पर भी जोर दिया गया है। इसके लिए विद्यालय भवनों की छतों पर सफाई कराई जाए तथा स्थानीय सब्जियों के रोपण के माध्यम से किचन गार्डन तैयार कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विभाग ने “स्कूल चलो अभियान” के दूसरे चरण को गंभीरता से लेते हुए नवीन नामांकन एवं प्रवेश प्रक्रिया शत-प्रतिशत पूरी कराने को कहा है। साथ ही एक विद्यालय से दूसरे विद्यालय में ट्रांजिशन पूर्ण कराने, नियमित पठन-पाठन, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति और मूल्यांकन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रीष्मावकाश के बाद विद्यालय खुलने से पहले जर्जर भवनों की पहचान कर उन्हें चिन्हित करने और खतरनाक भवनों पर लाल क्रॉस का निशान लगाने का आदेश भी जारी किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी विद्यालय भवन में अतिरिक्त कक्ष की आवश्यकता हो तो बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
इसके अलावा ऑपरेशन कायाकल्प के 19 पैरामीटरों को पूर्ण कराने, विद्यालयों में शौचालय, पेयजल, बिजली सहित मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त रखने तथा दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों और बाल वाटिका संचालन को भी प्रभावी ढंग से चलाने पर जोर दिया गया है।
नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत चिह्नित असाक्षरों के चिह्नांकन और वालंटियर्स के सहयोग से साक्षरता अभियान को गति देने के भी निर्देश दिए गए है।