फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Banks ceased to rush into the market, the Bejar

बैंकों में नहीं थमी भीड़, बाजार हुआ बेजार

Wed, 16 Nov 2016 11:42 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Wed, 16 Nov 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Banks ceased to rush into the market, the Bejar
500 और 1000 रुपये के पुराने नोट बंद होने के कारण सराफा बाजार में ग्राहकों के दर्शन दुर्लभ हो रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
पुराने पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट बंद होने के बैंकों और एटीएम के बाहर भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। लोगों को रकम जमा करने और निकालने के लिए सुबह से ही लाइन में लग जा रहे हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों और बुरा हाल है। वहीं भीड़ नियंत्रित करने में पुलिस के पसीने छूट रहे हैं। दूसरी तरफ बाजार में छुट्टा की कमी के चलते रौनक फीकी पड़ गई है। दुकानदारों का कहना है कि पांच सौ व एक हजार की नोट चलन में नहीं रह गई है और खुदरा पैसा न होने के कारण ग्राहक ही नहीं आ रहे हैं।

बुधवार को बैंक खुलने से पहले ही स्टेट बैंक की मुख्य शाखा, पीएनबी, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी, विकास भवन स्थित स्टेट बैंक की शाखा के साथ ओरियंटल बैंक आफ कामर्स, डाकघर पर लंबी कतार लग गई थी। दोपहर बाद तक बैंकों पर भारी भीड़ लगी रही, लेकिन शाम होते-होते बैंकों पर भीड़ कुछ कम हो गई। कारण यह बताया गया कि बैंकों पर दो हजार की नई करेंसी आने के बाद अधिकतर बैंकों ने नोट बदलने वालों को नई करेंसी देनी शुरू कर दी है। इसके कारण शाम होते-होते भीड़ काफी कम हो गई।
विज्ञापन


 दूसरी तरफ एटीएम पर दिनभर भीड़ लगी रही। लोग तीन से चार घंटे तक लाइन में खड़े रहने के बाद निकासी कर पाए। दो हजार की नोट आने के बाद भी बाजार गुलजार नहीं हो पाया, कारण यह है कि बाजार में छोटे नोट का अकाल पड़ा हुआ है। दुकानदार महेश कुमार ने बताया कि छुट्टा न होने के कारण बाजार प्रभावित है। दो हजार की नोट देकर सामान खरीदने आने वालों को छुट्टा न होने के कारण लौटाना मजबूरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बखिरा प्रतिनिधि के अनुसार, बड़े नोटों को बदलने में भीड़ की बढ़ती को रोकने के लिए सरकार ने उंगली पर इंक लगाने का फरमान जारी कर दिया। इसके चलते नोट बदलने की प्रक्रिया रोक दी गई। इस बाबत एसबीआई प्रबंधक किशन पाल ने बताया केवल खाते में नगदी जमा की गई। इंक आते ही नगदी एक्सचेंज भी शुरू करा दिया जायेगा।हरिहरपुर प्रतिनिधि के अनुसार, एसबीआई हरिहरपुर में बुधवार को भी जमा व निकासी के लिए उपभोक्ताओं की लम्बी लाइन लगी रही। कर्मचारियों की कमी के कारण शाखा प्रबंधक खुद कैश काउंटर पर लोगों को कैश वितरित करते नजर आए। धन निकासी व जमा के लिए बैक पहुंचे उपभोक्ता अजय, संतराम, अनिल, पूनम ने बताया कि भीड़ के बावजूद लोगों का काम हुआ। शाखा प्रबंधक सुशील कुमार पांडेय ने बताया कि लाइन में लगे उपभोक्ताओं को निराश नही लौटना पड़ेगा। 


गोइठहा-बांसी मार्ग पर लगाया जाम ः सांथा। बुधवार को ब्लाक क्षेत्र के इलाहाबाद बैंक कर्मियों द्वारा दोपहर तक न तो रकम जमा की जा रही थी और न ही भुगतान किया जा रहा था। इससे नाराज राम कुंवारे ,सोमन प्रसाद ,बहरैची ,जुग्गीलाल ,छोटेलाल , रामप्रकाश ,जमुना प्रसाद ,इश्तियाक अहमद ,आस मुहम्मद ,जैश मुहम्मद आदि ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर सांथा पुलिस चौकी इंचार्ज श्रवण कुमार यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया। साथ ही बैंक कर्मियों से वार्ता की। दोपहर बाद बैंक ने लाइन लगवाकर नोट बदलने व जमा करने का सिलसिला शुरू किया, जो शाम तक चलता रहा।      
  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed