{"_id":"6a5e658c222845c3000ddf36","slug":"bakery-products-have-become-costlier-prices-of-everything-from-cakes-and-biscuits-to-bread-have-risen-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-154119-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बेकरी उत्पाद हुए महंगे, केक-बिस्कुट से लेकर ब्रेड तक के बढ़े दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बेकरी उत्पाद हुए महंगे, केक-बिस्कुट से लेकर ब्रेड तक के बढ़े दाम
विज्ञापन
बरसात में बेकरी के सामान को ढककर रखा दुकानदार। संवाद
सेमरियावां। बढ़ती महंगाई का असर बेकरी उत्पादों पर भी दिखाई दे रहा है। बाजार में केक, बिस्कुट, ब्रेड, रस्क, टोस्ट और नमकीन सहित अधिकतर बेकरी उत्पादों के दाम बढ़ गए हैं। कीमतों में हुई बढ़ोतरी से आम उपभोक्ताओं का मासिक बजट प्रभावित हो रहा है, जबकि दुकानदार भी बिक्री में कमी आने की बात कह रहे हैं।
सेमरियावां, करही, लोहरौली, सालेहपुर दुधारा, उसराशहीद,सेहुड़ा, दानोकुइयां नव्वागांव, टेमारहमत, चिउटना आदि चौराहों व बाजारों में दुकान सजी हुई हैं। नईमुद्दीन, कादिर, इजहार, अरविंद यादव आदि दुकानदारों के अनुसार मैदा, चीनी, खाद्य तेल, मक्खन, दूध पाउडर, पैकेजिंग सामग्री और परिवहन खर्च बढ़ने के कारण कंपनियों ने उत्पादों के दाम बढ़ा दिए हैं।
कई कंपनियों ने कीमत बढ़ाने की बजाय पैकेट का वजन कम कर दिया है, जिससे ग्राहकों को पहले की तुलना में कम मात्रा मिल रही है। स्थानीय बेकरी विक्रेता ने बताया कि कंपनियों की ओर से लगातार नए रेट लागू किए जा रहे हैं। कच्चे माल की लागत बढ़ने के कारण खुदरा कीमतें बढ़ाना मजबूरी बन गई है। ग्राहकों की संख्या में भी पहले की तुलना में कुछ कमी आई है।
विज्ञापन
बाजार में सामान्य ब्रेड 40 से 50 रुपये, केक 35 से 80 रुपये, क्रीम केक 250 से 500 रुपये प्रति किलो, ग्लूकोज बिस्कुट 10 से 20 रुपये, प्रीमियम बिस्कुट 30 से 60 रुपये, रस्क 45 से 70 रुपये और टोस्ट 50 से 90 रुपये प्रति पैकेट तक बिक रहे हैं।
बच्चों की पसंदीदा कुकीज और चॉकलेट बिस्कुट के दाम भी बढ़े हैं। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि पहले जहां ग्राहक एक साथ कई प्रकार के बेकरी उत्पाद खरीदते थे, अब लोग जरूरत भर की ही खरीदारी कर रहे हैं। महंगाई के कारण बिक्री पर असर पड़ा है और छोटे दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हुआ है।
ग्राहकों के मुताबिक बच्चों के टिफिन और नाश्ते के लिए रोज बिस्कुट और ब्रेड खरीदनी पड़ती है। हर महीने कीमत बढ़ने से घरेलू बजट संभालना मुश्किल हो रहा है। पहले 100 रुपये में कई सामान आ जाते थे, अब उतने में सिर्फ दो-तीन पैकेट ही मिलते हैं। महंगाई का असर हर घर पर पड़ रहा है।