फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Badminton and open gym ready, players will get facilities

Sant Kabir Nagar News: बैडमिंटन और ओपन जिम तैयार, खिलाड़ियों को मिलेगी सहूलियत

Sun, 09 Feb 2025 10:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 09 Feb 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Badminton and open gym ready, players will get facilities
- पांच करोड़ से स्पोर्ट्स स्टेडियम का हो रहा कायाकल्प, अभ्यास होगा आसान
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम का पांच करोड़ से कायाकल्प हो रहा है। परिसर को ऊंचा कर दिया गया है। बैडमिंटन हाॅल और ओपन जिम भी बनकर तैयार है। परिसर में पानी न लगे इसके लिए चारों ओर नाले का निर्माण कराया गया है। एक माह में स्टेडियम तैयार हो जाएगा। इससे खिलाड़ियों को अभ्यास करने में सहूलियत मिलेगी।
कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम की स्थापना वर्ष 2010 में हुई थी। तब से उसकी मरम्मत का कार्य नहीं हुआ था। इधर आसपास की आबादी बढ़ने के साथ ही सड़कें ऊंची हो गईं, जिसके चलते स्टेडियम का परिसर नीचे हो गया। बारिश के समय में परिसर में पानी लगने लगा। इस पर शासन स्तर से पांच करोड़ का बजट जारी किया गया। इस रकम से परिसर में मिट्टी डालकर उसे ऊंचा कर दिया गया। इसके साथ ही चारों तरफ नाली का निर्माण कराया गया।
विज्ञापन

परिसर में हैंडबाल और बास्केटबाल का कोर्ट तैयार किया जा रहा है। परिसर में दौड़ के लिए ट्रैक तैयार होगा ताकि खिलाड़ियों को दौड़ने में आसानी हो सके। महिला और पुरुष खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग शौचालय का निर्माण हुआ है। खिलाड़ियों की मांग पर ओपन जिम तैयार किया गया है ताकि खिलाड़ी शारीरिक रूप से फीट हो सकें। स्टेडियम का कार्य मार्च माह तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद खिलाड़ियाें को बेहतर प्लेटफाॅर्म उपलब्ध हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेडियम के परिसर को ऊंचा कर दिया गया है। चारों ओर नाली निर्माण के साथ बाउंड्री सही किया गया है। ट्रैक निर्माण का कार्य हो रहा है। ओपन जिम बनकर तैयार है। रंगाई-पुताई का भी कार्य हो चुका है।
- दिलीप कुमार, उप क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed