फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Baba Kuber Nath Shiv Shakti Dham lit up on Dev Deepawali

Sant Kabir Nagar News: देव दीपावली पर जगमगा उठा बाबा कुबेर नाथ शिव शक्ति धाम

Wed, 05 Nov 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 05 Nov 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Baba Kuber Nath Shiv Shakti Dham lit up on Dev Deepawali
पौली के बाबा कुबेर नाथ मंदिर में  देव दीपावली मनाते शिव भक्त-संवाद - फोटो : गैंगस्टर प्रमोद कुमार की संपत्ति कुर्की की कार्रवाई के दौरान मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी। स्रोतः पुलिस
रोसयाबाजार। कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार को देर शाम पौली क्षेत्र के प्रसिद्ध बाबा कुबेर नाथ शिवशक्ति धाम में बाबा कुबेर नाथ सेवक मंडल की ओर से देव दीपावली का आयोजन किया गया। बाबा कुबेरनाथ शिव शक्ति धाम दीपों की रोशनी से जगमगा उठा।
विज्ञापन

बिजया पांडेय ने बताया कि मान्यताओं के अनुसार इस दिन शंकर भगवान ने राक्षस त्रिपुरासुर का वध किया था। इसी खुशी में देवताओं ने इस दिन स्वर्ग लोक में दीपक जलाकर दीपावली मनाई थी। इसके बाद से हर साल इस दिन को देव दीपावली के रूप में मनाया जाता है। इस दिन पूजा का विशेष महत्व है। यह भी मान्यता है कि इस दिन देवता पृथ्वी पर आते हैं। ब्रह्मा, विष्णु, शिव, अंगिरा और आदित्य आदि देवता कार्तिक माह के मुख्य पर्वों पर आते रहते हैं। इस दिन घरों में तुलसी के पौधे के सामने दीपक जलाना शुभ माना जाता है। देव दिवाली के दिन दीप दान का महत्व है। इस अवसर पर चंदू यादव, उदयराज अग्रहरी, अशोक प्रजापति, रामफेर विश्वकर्मा, सुबाष अग्रहरि, नरसिंह प्रजापति, रामयज्ञ यादव, शिवकुमार, जितेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed