फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Ayurvedic hospital is in bad condition, facilities are missing

Sant Kabir Nagar News: आयुर्वेदिक अस्पताल बदहाली का शिकार, सुविधाएं नदारद

Mon, 07 Apr 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 07 Apr 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Ayurvedic hospital is in bad condition, facilities are missing
धनघटा का आयुर्वेद अस्पताल
धनघटा। धनघटा में स्थित राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल बदहाली का शिकार होकर इलाज का इंतजार कर रहा है। दो कमरे और एक बरामदे में संचालित अस्पताल में न तो चहारदीवारी है न ही शुद्ध पानी और शौचालय का इंतजाम है। जबकि इस अस्पताल पर 50 से 60 मरीज इलाज के लिए प्रतिदिन पहुंचते हैं।
विज्ञापन

राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल पहले यहां से दूर गौरापार में संचालित हो रहा था। जब यहां अस्पताल के नाम से भवन का निर्माण हुआ तो अस्पताल स्थानांतरित होकर धनघटा आ गया। लेकिन अस्पताल में बुनियादी सुविधाओं का ध्यान नहीं दिया गया। जिसका नतीजा है कि यहां आने वाले मरीज को प्यास लगने पर पानी पीने के लिए 100 मीटर की दूरी पर स्थित दुकान पर जाना पड़ता है। अस्पताल परिसर में पेयजल की कोई सुविधा नहीं है। शौचालय का भी निर्माण नहीं हुआ है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं अस्पताल का चहारदीवारी भी नहीं बनाई गई। जिसके कारण च्ट्टा पशु अस्पताल परिसर में हमेशा विचरण किया करते हैं। इलाज के लिए यहां आई किरन, कुसुमावती, रामकेश, जगदीश, छोटेलाल, राजाराम आदि का कहना था कि धनघटा राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल पर डॉक्टर की नियुक्ति हुई है वह बराबर यहां पर बैठा भी करती हैं। लेकिन अस्पताल पर न तो पीने के लिए पानी की व्यवस्था है और न ही शौचालय का इंतजाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल की प्रभारी चिकित्सा डॉक्टर ज्योति कौशल बताती हैं कि पेयजल आदि का इंतजाम के लिए उच्च अधिकारियों को कई बार पत्र तो लिखा ही गया साथ ही साथ नगर पंचायत से भी चहारदीवारी आदि के निर्माण के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed