फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Awareness campaign launched under Mission Shakti

Sant Kabir Nagar News: मिशन शक्ति के तहत चला जागरूकता अभियान

Fri, 24 Apr 2026 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Awareness campaign launched under Mission Shakti
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में किया गया।
विज्ञापन


जनपद के सभी थानों की पुलिस टीमों एवं एंटी रोमियो स्क्वॉड ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं एवं आमजन को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान महिला सुरक्षा, अपराधों की रोकथाम और आत्मरक्षा के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन


पुलिस टीमों ने ग्राम चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना और त्वरित एवं विधिसम्मत निस्तारण का भरोसा दिलाया। साथ ही महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 सहित cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी देकर इनके उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान के दौरान कोतवाली खलीलाबाद, महिला थाना, धनघटा, महुली, मेंहदावल, बखिरा एवं धर्मसिंहवा थाना क्षेत्रों के विभिन्न गांवों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस कर्मियों ने पंफलेट वितरण कर भी लोगों को जागरूक किया।


कार्यक्रम में महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने चौपाल शैली में संवाद सत्र आयोजित कर महिलाओं को सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। साथ ही उन्हें निडर होकर अपनी बात रखने और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed