{"_id":"669d737640725fda2007b625","slug":"automatic-rain-measuring-device-installed-in-semariawan-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-118002-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सेमरियावां में स्थापित हुआ स्वचालित वर्षा मापी यंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सेमरियावां में स्थापित हुआ स्वचालित वर्षा मापी यंत्र
Mon, 22 Jul 2024 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 22 Jul 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
- ऑटोमेटिक रेन गेज से तापमान, वर्षापात व आर्द्रता आदि का रियल टाइम डाटा मिल सकेगा
मसरूर अहमद खान
सेमरियावां। क्षेत्र में अब तापमान, वर्षापात व आर्द्रता आदि आंकड़ों की जानकारी मिल सकेगी। मौसम के मिजाज की पल-पल की जानकारी सटीक रूप से मिलने लगेगी। इसके लिए सेमरियावां ब्लॉक परिसर में मौसम विभाग की ओर से स्वचालित वर्षा मापी यंत्र (ऑटोमेटिक रेन गेज) स्थापित कर दिया गया है।
प्रदेश में वज्रपात, बेमौसम भारी बारिश, आंधी-तूफान व अन्य मौसम संबंधी घटनाओं से प्रत्येक वर्ष जानमाल की क्षति होती है। इसके रोकथाम व बचाव के लिए प्रदेश में मौसम संबंधी पूर्व चेतावनियों को सुदृढ़ करने के लिए जनपद के प्रत्येक तहसील व शहरों में एडब्ल्यूएस (ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन) और रोज ब्लाॅक में (ऑटोमेटिक रेन गेज) लगाया जाना है।
वर्षापात के सही आंकड़ों संग्रह और क्रियान्वयन के लिए ऑटोमेटिक रेन गेज के अधिष्ठापन का कार्य राहत आयुक्त कार्यालय उत्तर प्रदेश द्वारा कराया गया है। इसके लिए सेमरियावां ब्लाॅक में राहत आयुक्त ने जमीन चिह्नित करने के निर्देश दिए थे। बीडीओ सेमरियावां ने एआरजी स्थापित करने के लिए ब्लाॅक परिसर में जमीन चिह्नित कर भेजा था। अब ब्लाक परिसर में ऑटोमेटिक रेन गेज स्थापित हो गया है। इससे रियल टाइम डाटा जैसे तापमान, वर्षापात व आर्द्रता आदि आंकड़ों को प्राप्त किया जा सकेगा।
विज्ञापन
सेमरियावां ब्लाॅक परिसर में प्रस्तावित स्थल पर स्वचालित वर्षामापी यंत्र स्थापित होने से क्षेत्र में खुशी है। लोगों ने बताया कि एआरजी स्थापित होने से काफी फायदा होगा।
ब्लाॅक परिसर में राहत आयुक्त कार्यालय लखनऊ की ओर से लगभग 300 वर्ग फिट में ऑटोमेटिक रेन गेज स्थापित कर दिया गया है, इससे लोगों को फायदा होगा।
- विजय कुमार सिंह, बीडीओ सेमरियावां