फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Auto overturned after being hit by an unknown vehicle, three in critical condition

Sant Kabir Nagar News: अज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो पलटा, तीन की हालत गंभीर

Fri, 14 Nov 2025 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Auto overturned after being hit by an unknown vehicle, three in critical condition
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के मगहर गैंस एजेंसी के पास बुधवार की देर रात अज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो पलट गया। घटना में ऑटो सवार तीन लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रात लगभग 1:45 बजे के आसपास ऑटो सवारियों को लेकर गोरखपुर की तरफ जा रहा था। गैस एजेंसी के पास पहुंचते ही अज्ञात चार पहिया वाहन ने ऑटो में ठोकर मार दिया और वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना के बाद मगहर चौकी प्रभारी मनीष कुमार जायसवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य में जुट गए। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों की मदद से ऑटो सवार घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। जहां पर मौजूद चिकित्सक की टीम ने उनका इलाज शुरू कर दिया। घायल की पहचान अक्षय कुमार निवासी ग्राम कटिया बाजार, लालमन यादव निवासी ग्राम ददौरा और रजत कुमार निवासी ग्राम सीरुआपार थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed