फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Audios of seeking commission in MP fund through PD went viral

Sant Kabir Nagar: पीडी के जरिए सांसद निधि में कमीशन मांगने का आडियो वायरल, बोले-10 लाख में हिस्सा चाहिए

Mon, 12 Dec 2022 05:11 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 12 Dec 2022 05:11 PM IST
सार

सीडीओ अतुल मिश्र ने कहा कि वायरल आडियों को सुना है। पूरे प्रकरण की तहकीकात कराएंगे। इसमें दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पीडी को हर्ट की बीमारी की है। जिसके कारण वह 17 दिसंबर तक अवकाश पर गए है और लखनऊ के एक अस्पताल में बाईपास सर्जरी कराएं है। जब पीडी ड्यूटी पर लौटेगे,तब इस प्रकरण में उनसे बातचीत की जाएगी।

विज्ञापन
Audios of seeking commission in MP fund through PD went viral
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीआरडीए के परियोजना निदेशक के जरिए सांसद निधि में कमीशन मांगे जाने का एक आडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तीन मिनट 12 सेंकेंड का आडियो पीडी की नाथनगर ब्लॉक के एक अकाउंटेंट से बातचीत से जुड़ा है। जिसमें पीडी सांसद निधि के दस लाख के काम में अपने हिस्से की मांग करते हुए सुनाई दे रहे है। इधर डीएम ने वायरल आडियो का संज्ञान लेकर जांच कराए जाने की बात कहीं है।

विज्ञापन


वायरल आडियो में पीडी और अकाउंटेंट के बीच हुई बातचीत के अंश...

पीडी- नमस्कार! यह बताओ शांडिल्य सांसद निधि का जो पैसा गया था नाथनगर में, वह वाला हिसाब कहां गया ?
शांडिल्य- वह तो जिले वाले जिले से ही ले लेते हैं साहब।
पीडी- जिले वाले कौन ले लेते हैं ?
शांडिल्य- जो अकाउंटेंट पहले थे ।
पीडी- पहले अकाउंटेंट कौन थे।
शांडिल्य- साहब पहले शिव नारायण/ राजीव राय या प्रवीण यादव थे ।
पीडी- अकाउंटेंट प्रवीण यादव ले लिए थे।
शांडिल्य- जी हां, बात कर आया हूं सर आज।
पीडी- प्रवीण को बुलाओ, प्रवीण यादव ले लिए कि खाली सीडीओ साहब का हिस्सा काट कर दिए हैं।
शांडिल्य- हां, साहब, केवल सीडीओ साहब का एक परसेंट काट कर दिए हैं।
पीडी- और हम लोग कहां चले गए?
शांडिल्य- सर, हम से क्या मतलब, अगर रहता तो पहले हो नहीं जाता, आज अगर आप कह रहे है तो आगे से होगा।
पीडी- जो पैसा हम पहले देंगे, वह क्या हम ठेकेदार से मांगेंगे, हम ब्लॉक से मांगेंगे ना।
शांडिल्य- आज तक ऐसा नहीं था। पहली बार ऐसी स्थिति आ रही है सर।
पीडी- पहली बार ऐसी स्थिति क्यों आ रही भाई ?
शांडिल्य- हम क्या बताएं सर ? जिले की व्यवस्था थी, सर चार साल से।
पीडी- तो क्या प्रवीण ले लिए हैं ?
शांडिल्य- जी, जी वही बता रहे थे।
पीडी- कितना गया 10 लाख का ।
शांडिल्य- हां
पीडी - ऐसा है, मेरा हिस्सा देखो, चाहिए ही चाहिए शांडिल्य।
शांडिल्य - ठीक है साहब आज आप बता दिए हैं तो बता दूंगा।
पीडी - बताना नहीं है, मुझे चाहिए ही चाहिए, बताने की बात छोड़ दो, समझ गए ना।
शांडिल्य - ठीक है ।
पीडी - 10 लाख का हिसाब मुझे चाहिए ही चाहिए। सीडीओ साहब को कैसे तुम काटकर दे दिए हो ? मेरा हिसाब मुझे चाहिए, यह समझ लो।
शांडिल्य - साहब ! यह व्यवस्था पहले से चली आ रही थी।
पीडी - यह किसने किया ?
शांडिल्य - हमने नहीं किया सर। इसमें केवल सीडीओ का और ब्लॉक का सिर्फ मेरे जिम्मे रहता है।
पीडी - सीडीओ से क्या मतलब रहता है तुम्हारा ?
शांडिल्य - आप जैसे सीडीओ का कह रहे हैं, आगे से वैसे आपका भी हिस्सा रहेगा, क्योंकि आप पहले नहीं कह रहे थे ?
पीडी - नहीं तो मेरा 10 लाख का हिसाब है। 10 लाख का हिसाब तुम मुझे दोगे।
शांडिल्य - हम कहां से देंगे सर, जब देंगे तब दे देंगे।
पीडी - हम बताएंगे कि तुम कहां से दोगे, हम आएंगे तब पता चलेगा कहां से तुम दोगे। साहब को दे दोगे और हमारा कहोगे ठेकेदार से लीजिए ।
शांडिल्य - हां ठीक है साहब।
पीडी - दिमाग खराब है तुम्हारा।

सीडीओ अतुल मिश्र ने कहा कि वायरल आडियों को सुना है। पूरे प्रकरण की तहकीकात कराएंगे। इसमें दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पीडी को हर्ट की बीमारी की है। जिसके कारण वह 17 दिसंबर तक अवकाश पर गए है और लखनऊ के एक अस्पताल में बाईपास सर्जरी कराएं है। जब पीडी ड्यूटी पर लौटेगे,तब इस प्रकरण में उनसे बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन


डीएम प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि वायरल आडियों संज्ञान में आया है। टीम गठित करके आडियों की जांच कराई जाएगी। इसमें दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed