{"_id":"6aca805d9972fda2df083a38","slug":"attack-on-the-way-to-a-house-under-construction-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-158762-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: निर्माणाधीन मकान के रास्ते को लेकर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: निर्माणाधीन मकान के रास्ते को लेकर हमला
विज्ञापन
मेंहदावल। थाना क्षेत्र के साड़े खुर्द गांव में निर्माणाधीन मकान तक जाने वाले रास्ते को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से लैस होकर मकान पर हमला कर दिया। इस दौरान गाली देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित की तहरीर पर मेंहदावल पुलिस ने सात नामजद और एक अज्ञात समेत आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं, शांतिभंग की आशंका में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।
गांव निवासी कृष्ण मुरारी मिश्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में जानकारी दी कि सात अक्तूबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे वह अपने निर्माणाधीन मकान पर मौजूद थे। इसी दौरान रास्ते के विवाद को लेकर गांव के कुछ लोग एकजुट होकर लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए और हमला कर दिया। पीड़ित के मुताबिक, किसी तरह मौके से भागकर उन्होंने अपनी जान बचाई।
आरोप है कि आठ अक्तूबर को अधिकारी के मौके से चले जाने के बाद आरोपितों ने दोबारा धमकाया। साथ ही फर्जी एससी-एसटी में फंसाने की धमकी भी दी। घटना के बाद से पीड़ित परिवार दहशत में है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। दो आरोपितों को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।