{"_id":"6a2efdf07db620069f004a58","slug":"attack-on-person-who-complained-about-stamp-duty-evasion-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-152167-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: स्टांप चोरी की शिकायत करने वाले व्यक्ति पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: स्टांप चोरी की शिकायत करने वाले व्यक्ति पर हमला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री पोर्टल पर स्टांप चोरी की शिकायत करने वाले एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर मारपीट, वाहन क्षतिग्रस्त करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
नगर पंचायत बेलहरकला निवासी दुर्गेश राय ने थाना बेलहरकला में दी तहरीर में बताया कि उन्होंने पांच जून को मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि राजस्व ग्राम की एक भूमि से संबंधित स्टांप की चोरी कर उसे सिद्धार्थनगर की एक महिला को बेच दिया गया।
शिकायत की जांच के लिए उप निबंधक कार्यालय की टीम 13 जून को मौके पर पहुंची। इसी दौरान उन्हें भी लगभग 12:30 बजे बुलाया गया। आरोप है कि शिकायत से नाराज होकर बृजनंदन राय, कृष्णनंदन राय तथा उनके सहयोगी अभिषेक राय ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
दुर्गेश राय का कहना है कि हमले में उनकी बाईं आंख सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। साथ ही उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त कर की। बेलहरकला थाना प्रभारी हरिकेश भारती ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।