{"_id":"5c12a2f742c7925d7749fde3","slug":"asp-gives-security-tips-to-girl-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएसपी ने छात्राओं को सुरक्षा के दिए टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएसपी ने छात्राओं को सुरक्षा के दिए टिप्स
संतकबीरनगर
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
एएसपी ने छात्राओं को सुरक्षा के दिए टिप्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। प्रभा देवी महिला महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को पुलिस विभाग की तरफ से नारी सशक्तिकरण अभियान के तहत गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमे एएसपी असित श्रीवास्तव ने छात्रों को सुरक्षा के टिप्स दिए।
एएसपी असित श्रीवास्तव ने कहा कि नारी अब सशक्त हो चुकी है। सामाजिक क्षेत्र में सर्वत्र उसकी पैठ है, परंतु कतिपय विकृत मानसिकता के पुरूषो के कारण समाज में नारी के प्रति किए जाने वाले अपराधो की वृद्घि निरंतर हो रही है। संचार क्रांति के इस दौर में कई सारे साइबर क्राइम अपराध भी इस दिशा में चिन्हित किए जा सकते है। पुलिस प्रशासन इस तरह के अपराधों को रोकने में तत्पर रहता है। उन्होंने घरेलू हिंसा के विरुद्ध खुल कर बोलने, दहेज हत्या, कार्यस्थल पर उत्पीड़न को न सहने, सोशल मीडिया का संभल कर इस्तेमाल करने सहित सेल्फ डिफेंस हेतु प्रशिक्षण लेने हेतु छात्राओं को प्रेरित किया। सीओ सदर रमेश कुमार ने मोबाइल फोन के फास्ट डायल मोड में 1090, यूपी100 सहित अपने खास परिचितों के नंबर को सुरक्षित रखने की सलाह दी ताकि जरुरत पड़ने पर तुरंत संपर्क किया जा सके। इस दौरान एसओ अनीता यादव, राजेश यादव, प्रबंधक वैभव चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।