{"_id":"6a136656100f0ecf9203996f","slug":"asp-expresses-displeasure-over-pending-investigations-into-crimes-against-women-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-151077-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: महिला अपराध की लंबित विवेचनाओं पर एएसपी नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: महिला अपराध की लंबित विवेचनाओं पर एएसपी नाराज
विज्ञापन
संतकबीरनगर। रिजर्व पुलिस लाइंस सभागार कक्ष में मंगलवार को महिला अपराध से संबंधित लंबित विवेचनाओं की समीक्षा बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने की। इस दौरान क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह भी मौजूद रहे।
बैठक में मेंहदावल सर्किल के थाना मेंहदावल, बखिरा, बेलहरकला और धर्मसिंहवा के थाना प्रभारी, उपनिरीक्षक, विवेचक व हेड मुहर्रिर शामिल हुए। समीक्षा के दौरान एएसपी ने लंबे समय से लंबित विवेचनाओं पर नाराजगी जताई और विवेचकों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जन शिकायतों की त्वरित सुनवाई कर निष्पक्ष जांच एवं विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश भी दिए गए। विवेचना कार्य में लापरवाही एवं शिथिलता न बरतने की चेतावनी देते हुए थाना प्रभारियों को अधीनस्थ विवेचकों की नियमित समीक्षा करने को कहा गया।
विज्ञापन
एएसपी ने विवेचना में आधुनिक तकनीक और डिजिटल माध्यमों के अधिकतम उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने यक्ष ऐप, ई-समन एवं एस-आईडी प्रणाली का प्रभावी प्रयोग कर कार्यों को पारदर्शी और त्वरित ढंग से संपादित करने के निर्देश दिए।