फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Asha will be kept under watch while taking the pregnant woman to a private hospital.

Sant Kabir Nagar News: प्रसूता को निजी अस्पताल लेकर जाने वाली आशाओं पर होगी नजर

Fri, 03 Jan 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 03 Jan 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Asha will be kept under watch while taking the pregnant woman to a private hospital.
संतकबीरनगर। आशाओं के जरिए प्रसूताओं को निजी अस्पताल ले जाकर डिलिवरी करने की शिकायत लगातार अधिकारियों के पास पहुंच रही है। अभी हाल ही में चुरेब पीएचसी से एक आशा कार्यकर्ता ने प्रसूता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर उसकी मौत हो गई थी। आशाओं की इस हरकत पर प्रशासन ने लगाम कसने का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि निजी अस्पतालों में प्रसूताओं का प्रसव कार्य संपादित कराया जाता है। लगातार शिकायत मिल रही है कि आशा कार्यकर्ता प्रसूताओं की डिलिवरी सरकारी अस्पताल में न कराकर निजी अस्पताल में ले जाकर करा रही हैं। जिससे आंकड़े पूरे नहीं हो पा रहे हैं और न ही संस्थागत प्रसव में भी लक्ष्य पूरा हो पा रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में इस तरह की हरकत करने वाली आशाओं को चिह्नित करने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए सभी निजी अस्पताल अपने यहां पर होने वाली डिलिवरी की पूरी सूचना रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी अस्पताल में प्रेरित कर लाने वाली आशाओं का नाम भी संचालकों को बताना होगा। इसकी रैंडम जांच भी की जाएगी। संचालकों को हर माह की 20 तारीख तक रिपोर्ट कार्यालय में जमा करनी होगी। जो भी आशा इस कार्य में संलिप्त पाई जाएंगी उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

तीन माह पहले भी प्रसूता की हुई थी मौत : महुली कस्बे के एक निजी अस्पताल में तीन माह पहले एक प्रसूता की मौत हो गई थी। इस मामले में अस्पताल संचालक पर केस दर्ज हुआ था। बताया जा रहा था कि आशा कार्यकर्ता ने प्रसूता को निजी अस्पताल पहुंचाया था। जहां पर प्रसव के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद अस्पताल संचालक अस्पताल बंद कर फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed