{"_id":"68e2b98d10393eefb10faef3","slug":"as-soon-as-the-body-reached-home-there-was-chaos-the-mother-fainted-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-139340-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम, मांं हुई बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम, मांं हुई बेहोश
Mon, 06 Oct 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 06 Oct 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
घोरहट गांव निवासी मृतक जगन्नाथ का फाइल फोटो
धनघटा। फतेहपुर जिले में करंट से महुली थाना क्षेत्र के घोरहट गांव निवासी युवक की मौत हो गई थी। शनिवार देर रात जब पोस्टमार्टम हाउस से शव घर पहुंचा तो मृतक की मां बेहोश हो गई। परिवार की चीख पुकार से पूरा गांव गमगीन हो गया। रविवार को शव का अंतिम संस्कार बिडहर घाट पर कर दिया गया है।
घोरहट गांव निवासी जनार्दन निषाद का तीसरे नंबर का बेटा जगन्नाथ (25) शुक्रवार को बहन को सुसराल छोड़ने के लिए खलीलाबाद ट्रेन से फतेहपुर गया था। परिजनों के अनुसार बहन की सुसराल फतेहपुर जिले के ग्राम जहानाबाद घर में शनिवार को करंट से उसकी मौत हो गई। शनिवार देर रात जब शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। मां राजपति बेहोश हो गई। पिता जनार्दन अपने सामने बेटे का शव देखकर बेसुध हो गए।
परिजनों के अनुसार जगन्नाथ ही घर का जिम्मेदार था। भाई शिवलाल, लल्लन और शिव नाथ के साथ मेहनत मजदूरी करता था। मृतक छोटी बहन तारा के विवाह के लिए एक-एक पाई जुटा रहा था। सूचना पर प्रधान राधेश्याम निषाद, संजय निषाद के साथ पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधाया। रविवार को मृतक जगन्नाथ का शव बिडहर घाट पर अंतिम संस्कार परिजनों द्वारा कर दिया गया है।