फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   arrest a criminal

Sant Kabir Nagar News: बस्ती में ससुराल में छिपा टॉपटेन अपराधी गिरफ्तार

Mon, 29 May 2023 11:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
arrest a criminal
संतकबीरनगर। बस्ती के परशुराम क्षेत्र के सिकंदरपुर में ससुराल में छुप कर रह रहे जिले के टॉपटेन अपराधी को पुलिस टीम ने सोमवार को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया अपराधी दुधारा क्षेत्र के साफियाबाद का निवासी है। उसके खिलाफ गोवध, एनडीपीएस, आर्म्स, गुंडा, गैंगस्टर समेत 16 मुकदमे दुधारा थाने में दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि दुधारा क्षेत्र के साफियाबाद गांव का रहने वाला अजीब उर्फ ढेलवा पुत्र मुस्लिम शातिर गोकसी का अपराधी है। पहली बार दुधारा क्षेत्र में वर्ष 2010 में गोकसी के मामले में जेल भेजा गया था। वर्ष 2010 में इसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई हुई थी। अब इसके खिलाफ गोवध, एनडीपीएस, आर्म्स, गुंडा, गैंगस्टर समेत 16 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। दुधारा थाने से गोवध और आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहा था। इसका नाम जिले के टॉपटेन अपराधियों की सूची में शामिल है। इसकी गिरफ्तार के लिए दुधारा थाने की पुलिस के साथ एसओजी टीम को लगाया गया था। एसओजी प्रभारी श्रीप्रकाश यादव को सूचना मिली कि जिले का टॉपटेन अपराधी अजीब ऊर्फ ढेलवा अपनी ससुराल बस्ती के परशुरामपुर क्षेत्र के सिकंदरपुर में छिपकर रह रहा है। सूचना के आधार पर एसओजी की टीम ने छापा मारकर उसे उसकी ससुराल से गिरफ्तार किया। पकड़े गए वांछित टॉपटेन अपराधी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया। टॉपटेन अपराधी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी श्रीप्रकाश यादव के अलावा चौकी प्रभारी बाघनगर शैलेंद्र सिंह, मुख्य आरक्षी बृजकिशोर गुप्ता, आरक्षी सर्वेश मिश्रा, दीपक सिंह अनिल साहनी, सतवंत सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed