फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Arrangements for idol immersion are in place

Sant Kabir Nagar News: मूर्ति विसर्जन के लिए व्यवस्था चाक-चौबंद

Wed, 01 Oct 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 01 Oct 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Arrangements for idol immersion are in place
मेंहदावल बाईपास पर बडृे वाहनों को रोकने के लिए लगा बैरिकेटिंग-संवाद
संतकबीरनगर। दशहरा पर्व व दुर्गा मूर्ति विसर्जन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगा। बृहस्पतिवार को शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। मेंहदावल बाईपास पर ही वाहन रोक दिए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके साथ ही कबीर चौक, नेदुला, मोती चौराहा से वाहन अंदर नहीं आने पाएंगे। विसर्जन स्थल पर कड़ी सुरक्षा रहेगी। देर रात तक प्रशासन विसर्जन की तैयारी में जुटा रहा। एसपी और एएसपी ने विभिन्न विसर्जन स्थलों पर पहुंचकर खामियां तत्काल दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र में जनपद के 1211 स्थानों पर प्रतिमा स्थापित की गई हैं। इसके लिए पूर्व से ही तैयारी कर ली गई है। नौ दिन की पूजा के बाद अब दशहरा के दिन मूर्ति विसर्जन की तैयारी को अंतिम रूप देने में अधिकारी जुट गए हैं। आयोजकों से संपर्क करके निर्धारित स्थान पर प्रतिमा विसर्जन स्थल तक पहुंचाने के लिए बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा विसर्जन स्थल की अधिकारिक जांच करके वहां मिली कमियों को भी तत्काल दूर कराने का काम तेजी से किया जा रहा है। ताकि विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
खलीलाबाद शहर में समय माता मंदिर व विजयदशमी के दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है। यही नहीं मूर्ति विसर्जन को लेकर भी पुलिस व प्रशासन सतर्क है। शहर के मेंहदावल बाईपास से विधियानी तक बड़े वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

इसके अलावा भीड़ को देखते हुए शुगर मिल तिराहा, बैंक चौराहा, दुर्गा मंदिर बरदहिया समेत अन्य स्थानों पर भी यातायात पुलिस की तरफ से डायवर्जन किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। इसके साथ मूर्तियां विसर्जन को जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed