{"_id":"6b0726ba421a9b4a750f77c2","slug":"applications-to-have-names-added-to-the-electoral-roll-can-be-submitted-until-december-16-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-161166-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 16 दिसंबर तक आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 16 दिसंबर तक आवेदन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान-2027 को लेकर एडीएम पंकज कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। 17 नवंबर को आलेख्य मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद 16 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इस दौरान पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 भर सकेंगे।
किसी नाम को शामिल किए जाने पर आपत्ति या अपात्र व्यक्ति का नाम हटवाने के लिए फॉर्म-7 और नाम, पता और अन्य विवरणों में संशोधन, निवास परिवर्तन, ईपीआईसी प्रतिस्थापन और दिव्यांग मतदाता के रूप में चिह्नांकन के लिए फॉर्म-8 भरा जा सकेगा। प्राप्त दावों और आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर तक होगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन चार जनवरी को किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आलेख्य मतदाता सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश और जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट के अलावा संबंधित मतदेय स्थलों और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालयों में उपलब्ध है। पुनरीक्षण अभियान के तहत 21 और 22 नवंबर को विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जा चुके हैं। अब 28 और 29 नवंबर को सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने बूथों पर मौजूद रहकर नए मतदाताओं के फॉर्म-6 और मतदाता सूची में संशोधन से संबंधित दावे-आपत्तियां प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
एडीएम ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से अभियान में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी लोग 17 नवंबर को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची में अपना और अपने परिवार के पात्र सदस्यों का नाम अवश्य जांच लें। नाम नहीं होने पर फॉर्म-6, अपमार्जन के लिए फॉर्म-7 और विवरण में त्रुटि होने पर फॉर्म-8 के माध्यम से निर्धारित अवधि में आवेदन कराएं।