फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   aparajita santkabir

जागरूक होंगी महिलाएं, तभी आएगा बदलाव

Thu, 07 Mar 2019 11:41 PM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 07 Mar 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
aparajita santkabir
जागरूक होंगी महिलाएं, तभी आएगा बदलाव - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। जब तक महिलाएं खुद जागरूक नहीं होंगी, उनकी स्थिति में बदलाव नहीं आएगा। महिलाओं को जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे अभियान का असर दिखने लगा है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में महिलाओं की हालत में सुधार हो रहा है। ये बातें बृहस्पतिवार को खलीलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में अमर उजाला फाउंडेशन के अभियान अपराजिता के तहत आयोजित महिला सशक्तिकरण गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीपी पांडेय ने कहीं।
विज्ञापन

डॉक्टर पांडेय ने कहा कि महिलाएं संकोची स्वभाव की होती हैं। इस संकोच ने उन्हें धीरे-धीरे दब्बू बना दिया है। महिलाएं अपनी इच्छाएं जाहिर नहीं कर पाती हैं। अपमान व प्रताड़ना चुपचाप बर्दाश्त करती हैं। इससे मुक्ति तभी मिलेगी जब महिलाएं शैक्षिक व आर्थिक रूप से मजबूत होंगी। ब्लॉक सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक महेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि गांवों में अब आशा कार्यकर्ता महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान के साथ-साथ उत्पीड़न के मामलों में सलाहकार की भूमिका में भी नजर आएंगी। आशा कर्मचारी यूनियन की जिलाध्यक्ष सरोज यादव ने कहा कि महिलाएं अभी अपने परिवार में ही संघर्ष कर रही हैं। वैसे बदलाव आ रहा है, लेकिन गति काफी धीमी है। कार्यक्रम में गोरख यादव, ललिता देवी, संयोगिता, गंगोत्री, बासमती, पुष्पलता, नर्वदा देवी, गुड्डी,  ऊषा चौधरी, चिंता मणि,  परमशीला, इंद्रावती, ललिता, सुधा, रेनू, राधिका, कैलाशी, मनीषा, उर्मिला, सुभावती, प्रियंका समेत तमाम महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed