फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   aparajita for poliing

शत-प्रतिशत करें मतदान, मजबूत होगा लोकतंत्र

Tue, 09 Apr 2019 12:02 AM IST
santkabirnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 09 Apr 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
aparajita for poliing
कार्यक्रम में मौजूद लोग। - फोटो : amar ujala
संतकबीरनगर। नेशनल इंटर कॉलेज मूड़ाडीहा बेग में सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान के तहत लोकतंत्र की पाठशाला आयोजित हुई। इसमें बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम सदर एसपी ने कहा कि मतदान 18 साल की उम्र पूरी कर चुके हर नागरिक का अधिकार है और सभी को इसका प्रयोग करना चाहिए। शत-प्रतिशत मतदान से लोकतंत्र और मजबूत होगा।   
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा मतदान प्रतिशत बढ़ाने में महिलाओं की भूमिका अहम साबित होगी। नवंबर में सेमरियावां में प्रति एक हजार पुरुष पर महिला मतदाताओं की संख्या करीब 800 थी, जो अब बढ़कर 875 हो गई है। अभी इसमें और सुधार की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि एक सर्वे से यह बात सामने आई है कि संभ्रांत परिवार की महिलाएं मतदान में खास रुचि नहीं लेती हैं। ऐसे लोगों को विशेष तौर पर जागरूक करने की जरूरत है। एसओ दुधारा आरके गौतम ने बताया कि पुलिस 24 घंटे निगरानी कर रही है। वाहन चेकिंग और रूट मार्च के जरिए लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया जा रहा है। कहीं से दबाव या धमकी की शिकायत मिली तो तुरंत कार्रवाई होगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य मुजीबुल्लाह ने स्वागत किया और प्रबंधक रईश अहमद ने आभार प्रकट किया। संचालन निसार अहमद ने किया। 
विज्ञापन

----


ये रहे मौजूद
- कार्यक्रम में नुरूल करीम विद्यालय के प्रधानाचार्य मुशीर अहमद, अलहुदा पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य फैजान अहमद, एआरपी डिग्री कॉलेज के प्रबंधक शमसेर अहमद, जामिया इस्लामिया दरियाबाद के प्रबंधक मौलाना अतीकुर्रहमान असर, जफीर अहमद करखी, अब्दुल हफीज, मुदस्सर हुसैन, अकरम अहमद, मुहम्मद इलियास, अहमद जमाल, फैयाज अहमद कुरैशी, मंशाउल हक, जुनेद अख्तर, कारी नियाज अहमद, खालिद कमाल, निसार अहमद, मोहम्मद अब्बास, वसीउद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---


घरवालों को जागरूक करूंगी
- छात्रा आफीन खान ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी को मतदान अवश्य करना चाहिए। पाठशाला में मिली जानकारी से घरवालों को अवगत कराऊंगी। 
---


महत्वपूर्ण जानकारी मिली
- छात्रा शायमा खातून ने कहा कि चुनाव और मतदान के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। पास-पड़ोस की महिलाओं को मतदान के लिए जागरूक करूंगी। 
----

बुजुर्गों को जागरूक करूंगा
छात्र मोहित कुमार ने कहा कि गांव में लोग अब भी मतदान का महत्व नहीं समझते। बुजुर्ग कहते हैं वोट देने से क्या फायदा। ऐसे लोगों को जागरूक करूंगा। 
----

जागरूकता से बढ़ेगा मतदान प्रतिशत
- छात्र मुहम्मद अमजद ने कहा कि मतदान प्रतिशत में वृद्धि जागरूकता से ही आएगी। अपराजिता कार्यक्रम में शामिल होकर अहम जानकारी मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed