{"_id":"6584925f17628a759f060b35","slug":"annpurna-bhawan-dhwast-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-7118-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मानकविहीन बन रहे अन्नपूर्णा भवन को बीडीओ कराया ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मानकविहीन बन रहे अन्नपूर्णा भवन को बीडीओ कराया ध्वस्त
Fri, 22 Dec 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 22 Dec 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
पौली ब्लाॅक के चौराकला में मानक बिहीन बना अन्नपूर्णा भवन को बीडीओ गिरवाया।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीडीओ की जांच में मानकविहीन मिला था निर्माणाधीन भवन
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पौली क्षेत्र के चौराकला गांव में बन रहा अन्नपूर्णा भवन मानकविहीन मिला। बीडीओ ने भवन को धवस्त कर दिया है।
ग्राम पंचायत चौरा कला में 9,70,400 रुपये से बनने वाले अन्नपूर्णा भवन का विधायक गणेश चौहान ने पूजन किया था। भवन का निर्माण चल रहा था। इसी बीच किसी ने इसकी शिकायत बीडीओ से की। बीडीओ की जांच में अन्नपूर्णा भवन मानकविहीन पाया गया। बीडीओ ने तकनीकी सहायक सत्येंद्र यादव को मौके पर भेज कर निर्माणाधीन अन्नपूर्णा भवन को ध्वस्त करा दिया।
ग्राम प्रधान भोलई चौहान ने बताया कि निर्माण कार्य शुरू हुआ तो हमें मानक का कोई पत्र नहीं मिला। मौखिक रूप में जानकारी दी गई और काम शुरू कराया गया। इसे मानकविहीन बताकर गिरा दिया गया।
खंड विकास अधिकारी विवेकानंद मिश्र ने बताया कि अन्नपूर्णा भवन का निर्माण मानक के अनुरूप नहीं हो रहा था। जांच में लंबाई की जगह चौड़ाई और चौड़ाई की जगह लंबाई होने की वजह से निर्माण कार्य रुकवा कर ध्वस्त कर दिया गया है। इसका फिर से लेआउट बनाकर सही मानक के अनुसार निर्माण कराया जाएगा।