फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Animal vaccination finally started

Sant Kabir Nagar News: आखिरकार शुरू हुआ पशुओं का टीकाकरण

Mon, 04 Sep 2023 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 04 Sep 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Animal vaccination finally started
धर्मसिंहवा नगर पंचायत सहित अतरी नानकार में किया गया लंपी का टीकाकरण
विज्ञापन



संवाद न्यूज़ एजेंसी

धर्मसिंहवा। लंपी टीकाकरण न किए जाने की खबर छपने के बाद सोमवार को पशुपालन विभाग जाग गया। धर्मसिंहवा नगर पंचायत सहित कई गांव में पशु कर्मियों के जरिए सघन टीकाकरण किया गया, हालांकि अभी सभी गांव में टीकाकरण करने में समय लगेगा।

लंपी बीमारी से क्षेत्र के पशुपालक दहशत में, नामक शीर्षक से सोमवार को अमर उजाला में खबर प्रकाशित किया था। खबर छपने के बाद पशु पालन विभाग हरकत में आ गया और सोमवार को ही तमाम स्थानों पर घर-घर घूम कर पशुओं का टीकाकरण किया। नगर पंचायत धर्मसिंहवा में पशुधन प्रसार अधिकारी विनोद कन्नौजिया व अन्य कर्मचारी ने घर-घर जाकर पशुओं को लंपी का टीकाकरण किया। इसी प्रकार क्षेत्र के अतरी नानकार गांव में हरैया पशु स्वास्थ्य केंद्र से आए कर्मचारियों ने कई लोगों के पशुओं को टीका लगाया।
विज्ञापन

सांथा प्रभारी पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ सीमा चौरसिया व हरैया पशु स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर रामकुमार ने बताया कि मुख्यालय से लंपी बीमारी का वैक्सीन पर्याप्त मिला हुआ है। कर्मचारियों की कमी के कारण समय लग सकता है, पर प्रत्येक गांव के प्रत्येक पशुओं को इस बीमारी का टीका जल्द लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed