फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   animal taskar start stoning to police, one injured

पशु तस्करों ने पुलिस की गाड़ी पर किया पथराव, सिपाही घायल

Sun, 08 Nov 2020 10:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
animal taskar start stoning to police, one injured
पशुओं से लदा पिकअप पकड़े जाने के बाद लगी लोगों की भीड़। - फोटो : KHALILABAD
पशु तस्करों ने पुलिस की गाड़ी पर किया पथराव, सिपाही घायल
विज्ञापन

- मांझा नकहा के पास गाड़ी छोड़कर भागे तस्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
पौली/ रोसया/धनघटा। शनिवार की रात पशुओं को पिकअप पर लादकर भाग रहे तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस ने घेराबंदी की। जिस पर तस्करों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर दिया। जिसमें एक सिपाही घायल हो गया। खुद को घिरता देखकर तस्कर मांझा नकहा के पास पिकअप छोड़ कर भाग गए। पिकअप में सवार तीन मवेशी मृत हाल में पाए गए। जबकि दो जीवित पशु मिले।

मुठही खुर्द गांव निवासी भोला यादव की तीन भैंस, मूड़ाडीहा से दो भैंस पिकअप पर लादकर तस्कर महुली क्षेत्र के झिगुरापार गए। जहां रामबेचन चौधरी की भैंस पिकअप पर लाद रहे थे। उसी दौरान रामबेचन जग गए और वह शोर मचाने लगे तो तस्कर पिकअप लेकर महुली-पौली मार्ग से पौली की तरफ भाग निकले। इधर सूचना पर महुली पुलिस ने भी पीछा शुरू कर दिया। उधर जानकारी पर पौली पुलिस भी सड़क पर बैरियर लगाकर तस्करों का इंतजार करने लगी। तस्कर पौली न जाकर दुलहापार के रास्ते मांझा नकहा की तरफ भाग निकले। पुलिस और गांव के लोग उनका पीछा किए तो वह पुलिस की गाड़ी पर पथराव करने लगे। जिसमें सिपाही नाजिर हुसेन घायल हो गए। अपने को घिरता देख पशु तस्कर पिकअप को नकहा गांव के करीब खड़ी करके भाग निकले। पुलिस पहुंची तो पशुओं को नीचे उतरवाई। जिसमें तीन मवेशी मृत पाए गए। धनघटा व महुली थाने की पुलिस रात से दोपहर 12 बजे तक पशु तस्करों की तलाश माझा में करती रही, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लगे। एसओ आरके गौतम ने बताया कि तस्करों की तलाश जारी है। उम्मीद है कि वह जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed