फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Angry farmers demonstrated after seeing the lock on the instrument cooperative society

Sant Kabir Nagar News: साधन सहकारी समिति पर ताला देख गुस्साए किसानों ने किया प्रदर्शन

Wed, 09 Nov 2022 03:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 09 Nov 2022 03:11 PM IST
सार

साधन सहकारी समिति भिटियाकलां पर खाद लेने के लिए पहुंचे किसान राजनरायण व आकाश के नेतृत्व में किसानों ने कहा कि भिटियाकलां का साधन सहकारी समिति नगर पंचायत के टड़वरिया से संचालित होता है। गोदाम में डीएपी खाद होने के बाद भी किसानों को नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Angry farmers demonstrated after seeing the lock on the instrument cooperative society
विकास खंड मेंहदावल के साधन सहकारी समिति भिटियाकलां में प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : KHALILABAD

विस्तार

साधन सहकारी समितियों पर खाद होने के बाद भी गोदाम पर ताला लगाकर सचिव नदारद हैं। जिससे किसानों को परेशानी हो रही है। साधन सहकारी समिति भिटियाकलां पर खाद लेने पहुंचे किसानों को वहां ताला लगा हुआ मिला। जिससे गुस्साए किसानों ने प्रदर्शन कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


साधन सहकारी समिति भिटियाकलां पर खाद लेने के लिए पहुंचे किसान राजनरायण व आकाश के नेतृत्व में किसानों ने कहा कि भिटियाकलां का साधन सहकारी समिति नगर पंचायत के टड़वरिया से संचालित होता है।
विज्ञापन


गोदाम में डीएपी खाद होने के बाद भी किसानों को नहीं दिया जा रहा है। मंगलवार को जब किसान साधन सहकारी समिति पर खाद के लिए आए तो ताला लटक रहा था। जबकि सचिव ने खाद के लिए मंगलवार को बुलाया था। सचिव के मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो वह स्विच ऑफ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद के लिए साधन सहकारी समिति के सचिव किसानों का शोषण कर रहे हैं। बडे़ किसानों को चोरी छिपे खाद दिए जा रहे हैं और लघु किसानों का शोषण किया जा रहा है। किसानों ने जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग का किसानों को सुगमता के साथ खाद की व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की। इस दौरान अमित, संदीप, रामनाथ, सदानंद, प्रमोद, अर्जुन और क्रांति आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed