फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Angered by non-issuance of caste certificate, people of Dusadh community got tonsured

Sant Kabir Nagar News: जाति प्रमाण पत्र निर्गत न होने से नाराज दुसाध समाज के लोगों ने कराया मुंडन

Mon, 25 Sep 2023 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 25 Sep 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Angered by non-issuance of caste certificate, people of Dusadh community got tonsured
जाति प्रमाणपत्र निर्गत न   होने के विराेध में कलक्ट्रेट के पास मुंडन कराते दुसाध समाज के लोग।
संतकबीरनगर। जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय दुसाध कल्याण परिषद के बैनर तले कलक्ट्रेट के पास चल रहे अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन में रविवार को दुसाध समाज के लोगों ने मुंडन कराकर विरोध जताया।इस दौरान प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष उदय राज उर्फ सोनू तथा प्रदेश उपाध्यक्ष शशिकांत सोनू ने कहा कि प्रशासन की मनमानी के चलते दुसाध समाज को जाति प्रमाण पत्र नहीं मिल पा रहा है। यह बहुत ही निंदा का विषय है। पूर्व से लेकर वर्ष 2023 तक अनगिनत प्रमाण पत्र दिया गया तो किस आदेश पर रोक लगा दिया गया। प्रमाण पत्र जारी करने के लिए कौन कौन अभिलेख देना होगा बताया नही जा रहा है, लेकिन ऑनलाइन आवेदन दुसाध जाति का मनमानी रिपोर्ट लगाकर निरस्त कर दिया जा रहा है। इससे दुसाध समाज आक्रोशित है। बस्ती मंडल अध्यक्ष लालचंद दुसाध ने बताया कि दुसाध ढाढ़ी में कोई अंतर नहीं है। दुसाध जाति की सात उपजातियों में ढाढ़ी भी एक उपजाति है। ढाढ़ी कोई जाति नहीं है। इसे शासन व प्रशासन भी मान चुका है, लेकिन दुसाध जाति की उपजाति ढाढ़ी को जाति बताकर दुसाध जाति का जाति प्रमाण पत्र नही जारी किया जा रहा है। इस मौके पर रामकोमल दुसाध, नीरज दुसाध, अरविन्द दुसाध, विजय प्रताप, राणाप्रताप, भोरई प्रसाद, चंद्रशेखर आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed