फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   an woman died during operation

पथरी के ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत

Wed, 27 Apr 2022 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
an woman died during operation
पथरी के ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत
विज्ञापन

गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा, संचालक और कर्मचारी अस्पताल छोड़कर फरार
कोतवाल ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर माने परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। कोतवाली क्षेत्र के मगहर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के दौरान बुधवार को एक महिला की मौत हो गई। पीड़ित परिजनों और गांव के लोगों ने शव रख कर प्राइवेट अस्पताल संचालक और कर्मियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर हंगामा किया।
आरोप है कि बिना अभिभावक को बताए ही मनमाने तरीके से महिला की पथरी का ऑपरेशन किया गया। अस्पताल संचालक और कर्मियों की लापरवाही की वजह से महिला की मौत हो गई। हंगामा के पूर्व ही संचालक और कर्मी अस्पताल छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

बयारा निवासी मुकेश यादव ने बताया कि उनकी 35 वर्षीय भाभी सुनीता देवी पत्नी दिलीप यादव के पेट में दर्द हुआ। उन्हें मगहर से रसूलपुर गांव जाने वाले रास्ते पर स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में 24 अप्रैल को भर्ती कराया गया। आरोप है कि गुर्दे की पथरी के ऑपरेशन के लिए बुधवार को सुबह नौ बजे समय दिया गया था लेकिन अस्पताल के चिकित्सक व कर्मचारियों ने परिजनों को बिना सूचना दिए चार घंटे पहले ही मनमाने तरीके व बिना अभिभावक के हस्ताक्षर के ऑपरेशन कर दिया। जब मरीज की हालत बिगड़ गई तो अस्पताल के चिकित्सकों ने मरीज को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने मरीज को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को पुन: उक्त प्राइवेट अस्पताल पर लेकर पहुंच गए। इस घटना के बाद मृतक के गांव के लोगों के साथ काफी संख्या में परिचित और रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए। लोग इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। इस बीच अस्पताल के संचालक व कर्मचारी अस्पताल छोड़ कर भाग गए। घटना की सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी बलराम यादव फोर्स के साथ अस्पताल पर पहुंच गए और लोगों को शांत कराए। कोतवाल विजय नारायण ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में अस्पताल के संचालक से उनके मोबाइल फोन पर बात की गई तो उन्होंने बाद में बात करने का हवाला देकर फोन काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां की मौत पर बिलख रही थी बेटी
बयारा निवासी दिलीप यादव खुद का टैंकर चलकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनकी इकलौती दस वर्षीय बेटी शिवांगी है। रिश्तेदार गोरखपुर जिले के रनियापुर गांव निवासी शंकर यादव ने बताया कि दिलीप के घर में उनके भाई, पत्नी सुनीता देवी व इकलौती बेटी शिवांगी हैं। मां की मौत से बेटी बिलख रही थी। घटना से गांव के लोग भी गमगीन थे और प्राइवेट अस्पताल संचालक व अन्य कर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed