{"_id":"6984f5b8da522d1fbe060d0c","slug":"an-fir-has-been-registered-against-four-people-including-the-husband-for-dowry-harassmentan-fir-has-been-registered-against-four-people-including-the-husband-for-dowry-harassment-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-145527-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पति समेत चार लोगों पर दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पति समेत चार लोगों पर दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज
Fri, 06 Feb 2026 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 06 Feb 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के नौवागांव की विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। विवाहिता का कहना है कि मायके के लोगों ने पैसा देना बंद कर दिया तो पति ने चुपके से दूसरी शादी कर ली। पुलिस ने पति समेत चार ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्जकर विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
एसओ अरविंद कुमार शर्मा ने ने बताया कि पीड़िता पूनम ने शिकायती पत्र में बताया कि उसका विवाह 18 अप्रैल 2012 मुकेश कुमार के साथ हुआ था। अगले दिन घर वालों ने सोने व चांदी के जेवरात, पांच लाख 50 हजार रुपये व बाइक एवं अन्य सभी घरेलू उपयोग का सामान देकर विदा किया था। विवाह के कुछ दिन तक तो ठीक था। लेकिन बाद में पति व ससुराल वाले बुरा व्यवहार करने लगे। पति उनके सामने ही दूसरे लड़कियों से फोन पर बात करते थे। मना करने पर मारते पीटते और कम दहेज का ताना देते थे। बार-बार मायके से पैसे मंगाने के लिए दबाव बनाते और दूसरी शादी करने की धमकी देते थे।
मायके वालों ने विवाह के बाद पति को चार लाख 50 हजार रुपये दिया था। जब मायके के लोगों ने पैसा देना बंद कर दिया तो उन्होंने चुपके से अमिषा सिंह निवासी तिघरा से कर दूसरा विवाह कर लिया। उसके बाद पति व अमिषा सिंह उनको बार-बार घर से चले जाने के लिए कहते थे और मारते पीटते थे। 30 जनवरी को रात 8 बजे वह अपने कमरे में थी तभी पति मुकेश कुमार व अमिषा सिंह, जेठ मनोज, जेठानी सुधा एकराय होकर दरवाजा तोड़कर कमरे में घुस गए। गाली व जान से मारने की धमकी देते हुए पीटने लगे। पति उनके ऊपर चढ़कर गला दबा दिया था। वह किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकली। एसओ ने बताया कि प्राथमिकी दर्जकर मामले की जांच की जा रही है।