{"_id":"5c9a6c29bdec2214173a2907","slug":"amethi-rahul-gandhi-running-south-for-fear-of-defeat-in-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीता बहुगुणा बोलीं, अमेठी में हार के डर से दक्षिण भाग रहे हैं राहुल गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रीता बहुगुणा बोलीं, अमेठी में हार के डर से दक्षिण भाग रहे हैं राहुल गांधी
Wed, 27 Mar 2019 04:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 27 Mar 2019 04:02 AM IST
विज्ञापन
अमेठीः चुनाव में हार के डर से दक्षिण भाग रहे राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के विजय संकल्प अभियान प्रचार सभा में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुुणा जोशी ने विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अमेठी में हार की डर से दक्षिण भारत में सुरक्षित सीट तलाश रहे हैं।
केंद्र में एक बार फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की कारगर विदेश नीति का परिणाम है कि पूरी दुनिया में आज भारत को व्यापक समर्थन मिल रहा है। पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक होने के बाद दुनिया में ताकतवर देश भारत के पक्ष में खड़े दिख रहे हैं।
परिवार कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि कांग्रेस के पास न तो नीति है और न नीयत। सपा-बसपा का गठबंधन भ्रष्ट, बेईमान और गुंडों का गठबंधन है। मायावती खुद चुनाव लड़ने से मना कर चुकी हैं तो अखिलेश परिवार की सीट बचाने में लगे हैं। एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाने वालों पर प्रहार करते हुए कहा कि जो लोग सबूत मांग रहे हैं उनका जमीर मर चुका है।
विज्ञापन
ऐसे लोगों की वजह से आतंकियों को भारत में समर्थन मिल रहा है। ऐसे लोगों को जनता सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने विकास के नए आयाम तय किए हैं। सबका साथ-सबका विकास के मूल मंत्र पर हर वर्ग के विकास के लिए काम किया है। मोदी के डर से गुंडे और भ्रष्टाचारी एक हो गए हैं।
यह चुनाव देश में 50 वर्ष बनाम पांच वर्ष के विकास कार्यों पर होगा। पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार विकास को गति दे रही है। किसानों के हित में सरकार ने तमाम कदम उठाए हैं। इससे विपक्षी दल बौखला गए हैं। राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बदौलत इस बार भी केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी।