फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Aluminium prices fell; utensil market picked up.

Sant Kabir Nagar News: एल्युमीनियम के भाव गिरे, बर्तन बाजार उठा

Wed, 09 Sep 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Aluminium prices fell; utensil market picked up.
बाजार में बिक रहा एल्यूमीनियम  का बर्तन-संवाद
संतकबीरनगर। एल्युमीनियम का भाव गिरने से अब बर्तन का कारोबार ऊपर उठने लगा है। लंबे समय से यह बाजार महंगी एल्युमीनियम के चलते सुस्त व्यापार झेल रहा था लेकिन हाल ही में इस धातु के दाम नीचे आने से कच्चा माल करीब 28 फीसदी तक सस्ता हो गया। इससे बनने वाले बर्तन के दाम भी गिर गए हैं। इसलिए अब बर्तन बाजार में ग्राहकों की चहल-पहल बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

करीब डेढ़ साल से कम कारोबार से परेशान दुकानदार इस बार सहालग व त्योहारी सीजन में बेहतर कारोबार होने की उम्मीद लगा रहे हैं। व्यापारियों ने बताया कि पुराने एल्युमीनियम यानी स्क्रैप के दाम में करीब 100 रुपये किलो की गिरावट आई है। कुछ दिन पहले तक 360 रुपये किलो तक बिक रहा स्क्रैप अब 260 रुपये किलो रह गया है।
विज्ञापन

यानी कीमत में करीब 28 फीसदी की कमी आई है। कच्चे माल के दाम घटने का असर तैयार बर्तनों पर भी पड़ा है। बाजार में 450 रुपये किलो बिक रहे एल्युमीनियम के बर्तन अब करीब 350 रुपये किलो में मिल रहे हैं। इससे ग्राहकों को प्रति किलो बर्तन की खरीद पर करीब 100 रुपये की सीधी बचत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्तन कारोबारी राधेश्याम कसौधन ने बताया कि रिटेलर दीपावली की खरीदारी कर रहे हैं और देहातों से मांग आने लगी है। अभी ऑर्डर व माल उठान शुरू हुआ है, बाद में वापसी भी होगी। इसलिए सटीक आकलन मुश्किल है।

राजेश के मुताबिक बर्तन के अनुसार भाव अलग-अलग होते हैं। अब वाकई एल्युमीनियम की कीमत व्यावहारिक स्तर पर आई है। करीब 18 महीने बाद वे बर्तन बाजार में ग्राहकों की संख्या फिर से बढ़ते हुए देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed