{"_id":"67cc85b58669c6dc850b58bd","slug":"allotment-of-shops-built-near-durga-mandir-will-be-cancelled-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-129633-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दुर्गा मंदिर के पास बनीं दुकानों का आवंटन होगा निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दुर्गा मंदिर के पास बनीं दुकानों का आवंटन होगा निरस्त
विज्ञापन
धनघटा। महुली के दुर्गा के मंदिर के बगल में स्थित भूमि को एसडीएम ने सरकारी बताते हुए वहां पर बोर्ड लगाने का निर्देश दिया है। उन्होंने जिला पंचायत द्वारा आवंटित दुकानों का पट्टा निरस्त कर इन्हें खाली कराने के लिए भी कहा है।
शनिवार को जमीन विवाद का मामला थाना समाधान दिवस में उठने पर एसडीएम अरूण कुमार वर्मा ने कहा कि भूमि सरकारी है और इस पर केवल धर्मशाला बनाया जा सकता है। ज्ञात हो कि विगत कुछ दिनों से महुली बाजार के निकट दुर्गा मंदिर के समीप खाली भूमि पर निर्माण को लेकर विवाद जारी है।
शनिवार को महुली थाना समाधान दिवस में एसडीएम पहुंचे। फरियादियों की समस्या सुनकर निस्तारण का आश्वासन दिया। लेखपाल से भूमि के बारे में जानकारी लेते हुए उन्होंने कहा कि खाली भूमि पर केवल धर्मशाला बनाया जा सकता है जो किसी के अधीन नहीं रहेगा। लेखपाल को तत्काल बोर्ड लगाकर सरकारी भूमि होने की जानकारी अंकित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने जिला पंचायत द्वारा आवंटित दुकानों का पट्टा निरस्त कराने की बात कही और दुकानों पर कब्जा जमाए लोगों से आवंटन का अभिलेख व हर माह किराया जमा करने की रसीद लेखपाल को लाने का निर्देश दिया।