{"_id":"6aea2f11ce01df71640ba184","slug":"allegations-of-corruption-and-missing-files-in-the-tehsil-lawyers-protested-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-160051-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: तहसील में भ्रष्टाचार और फाइलें गायब होने का आरोप, अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: तहसील में भ्रष्टाचार और फाइलें गायब होने का आरोप, अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। तहसील में प्रशासनिक और न्यायिक कार्यप्रणाली में भ्रष्टाचार, पत्रावलियों के गायब होने और बाहरी व्यक्तियों के हस्तक्षेप का आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण चंद पांडेय के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण चंद पांडेय ने आरोप लगाया कि राजस्व संहिता से संबंधित पत्रावलियां महीनों तक पीठासीन अधिकारियों के पास लंबित रहती हैं। इससे वादकारियों को परेशानी होती है और वे दलालों के चक्कर में पड़ने को मजबूर होते हैं। उन्होंने कहा कि तहसील कार्यालय से पत्रावलियां गायब हो रही हैं। अधिवक्ताओं की ओर से दाखिल आपत्तियों और वकालतनामों को निकालकर फेंक दिया जाता है। निर्विवाद बताकर एकतरफा आदेश भी पारित किए जा रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि लेखपालों की ओर से निजी मुंशियों और बाहरी व्यक्तियों के माध्यम से अवैध वसूली कराई जा रही है। इससे शासन के समयबद्ध निस्तारण के निर्देशों का पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने कहा कि इस तरह की कार्यप्रणाली से न्यायिक प्रक्रिया और विधि व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। प्रशासन को मामले की गंभीरता से जांच कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई करनी चाहिए।
प्रदर्शन के दौरान सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मिश्र, सिद्धार्थ पांडेय, नवनिर्वाचित महामंत्री सुरेंद्र कुमार द्विवेदी, उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडेय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद यादव, करुणानिधि पांडेय और मोहम्मद शाहिद जहीर सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।