फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Allegation of storming a house and assaulting occupants over a land dispute.

Sant Kabir Nagar News: जमीन विवाद में घर पर चढ़कर मारपीट का आरोप

Thu, 27 Aug 2026 01:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Allegation of storming a house and assaulting occupants over a land dispute.
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बगहिया मोहल्ले में जमीन विवाद को लेकर घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित लालाराम का आरोप है कि विपक्षियों ने लाठी-डंडे से हमला कर उन्हें और परिवार के अन्य सदस्यों को घायल कर दिया। मारपीट में उनके दोनों पैर टूटने, दो बेटों के सिर फटने और बहू का हाथ टूटने की बात कही गई है। बगहिया वार्ड नंबर दो निवासी लालाराम ने पुलिस को दी तहरीर में जानकारी दिया कि 16 अगस्त की सुबह करीब छह बजे जमीन के विवाद को लेकर इंद्रजीत, अवनीश, अतुल प्रताप, प्रिंस प्रताप, निखिल कुमार, मीना देवी, चंद्रावती और दो अज्ञात लोग उनके घर पर पहुंचे।
विज्ञापन

आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों और लाठी-डंडों से परिवार के सदस्यों को पीटना शुरू कर दिया। लालाराम के मुताबिक मारपीट में उनके दोनों पैर टूट गए। उनके बड़े बेटे गुरु प्रसाद और दूसरे बेटे पंकज कुमार के सिर में चोट आई, जबकि बहू वंदना का हाथ टूट गया।
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से चले गए। ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed