फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   All pamphlets are valid in the investigation,

Sant Kabir Nagar News: जांच में सभी पर्चे वैध, 14 फरवरी को होगा मतदान

Sat, 04 Feb 2023 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 04 Feb 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
All pamphlets are valid in the investigation,
जनपद बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की सरगर्मी हुई तेज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष व महामंत्री समेत अन्य पदों के लिए हुए नामांकन पत्रों की जांच शनिवार को वरिष्ठ अधिवक्ता समिति ने की। जांच में सभी पर्चे वैध पाए गए।
चुनाव अधिकारी सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि कुल 14 प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच की गई। सभी पर्चे वैध पाए गए। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद पर शशि कुमार ओझा व राकेश सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद कासिम अंसारी, विनोद कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष पद पर मधु सूदन धर दूबे व विजय कुमार पांडेय ने नामांकन किया है।
विज्ञापन

महामंत्री पद पर राणा रविंद्र सिंह, सुनील कुमार पांडेय, संतोष कुमार चौधरी, राम अवतार यादव, उपाध्यक्ष पद पर राम कृष्ण यादव और राम सरन राव, संयुक्त मंत्री प्रशासन पर सज्जाद अली, संयुक्त मंत्री प्रसार रफीक अहमद खान, कनिष्ठ उपाध्यक्ष शिव नंदन तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर राकेश प्रजापति ने नामांकन किया है। नामांकन पत्रों के जांच समिति के चेयरमैन इफ्तेखार अहमद, सदस्य काशी प्रसाद शर्मा, संपूर्णानंद पाठक, कृष्ण मोहन मिश्र, सुभद्र नाथ राय ने गहनता से पर्चों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुस्तकालय तथा ग्यारह कनिष्ठ व वरिष्ठ पद पर किसी प्रत्याशी के पर्चा नहीं भरा है। 14 फरवरी को मतदान होना है, जिसमें 460 मतदाता अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वरिष्ठ अधिवक्ता समिति के चेयरमैन इफ्तेखार अहमद ने बताया कि उपाध्यक्ष दो पद पर राम कृष्ण यादव व राम सरन राव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शिव नंदन, संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर सज्जाद अली, संयुक्त मंत्री प्रसार पद पर रफीक अहमद खान, सदस्य कनिष्ठ कार्यकारिणी राकेश प्रजापति के पद पर एक एक प्रत्याशी का नामांकन दाखिल होने पर इन प्रत्याशियों को निर्विरोध चुना जाना तय है।

...
अध्यक्ष, महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद पर होगा मतदान
जनपद बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में 14 फरवरी को मतदान होगा। इसमें अध्यक्ष पद पर राकेश सिंह तथा शशि कुमार ओझा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद कासिम अंसारी और विनोद कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष पद पर मधुसूदन धर दूबे और वेद प्रकाश पांडेय के बीच सीधा मुकाबला है, जबकि महामंत्री पद पर सुनील कुमार पांडेय, राणा रविंद्र सिंह, संतोष कुमार चौधरी, राम अवतार यादव के बीच चतुष्कोणीय मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed