फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   agriculture training in baghi

वैज्ञानिक तरीके से करें खेती, बने आत्मनिर्भर

Tue, 14 Jul 2020 10:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
agriculture training in baghi
वैज्ञानिक तरीके से करें खेती, बने आत्मनिर्भर
विज्ञापन

- कृषि विज्ञान केंद्र पर प्रशिक्षित किए गए किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। कृषि विज्ञान केंद्र बगही पर तीन दिवसीय प्रवासी मजदूरों के खेती किसानी प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। पहले दिन कृषि वैज्ञानिकों ने प्रवासी मजदूरों को वैज्ञानिक तरीके से खेती व अन्य व्यवसाय करके आत्मनिर्भर बनने का सलाह दिया।

कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉक्टर अरविंद सिंह ने कहा कि वैज्ञानिक तरीके से खेती करके अधिक लाभ लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मुर्गी पालन, बकरी पालन, मधुमक्खी पालन, मछली पालन करके किसान कम समय में आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उन्हें नौकरी की तलाश में बाहर जाकर भटकने की जरूरत नहीं है। वैज्ञानिक डॉक्टर वीवी सिंह ने बीज उत्पादन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। डॉक्टर संदीप सिंह कश्यप ने पशु पालन के संबंध में जानकारी दी। डॉक्टर युवराज और डॉक्टर नवीन ने पशुओं का समय-समय पर टीकाकरण कराने का सुझाव दिया। इस मौके पर डॉक्टर आरके मिश्रा, चंद्रभान यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed