फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Agriculture department will collect 14 thousand soil samples

Sant Kabir Nagar News: मिट्टी के 14 हजार नमूने एकत्र करेगा कृषि विभाग

Fri, 25 Apr 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 25 Apr 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Agriculture department will collect 14 thousand soil samples
संतकबीरनगर। उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में मृदा स्वास्थ्य में सुधार के लिए खरीफ वर्ष में कुल 14 हजार खेतों की मिट्टी के नमूने लिए जाएंगे। इसके लिए अभियान का शुभारंभ हो गया है। मृदा स्वास्थ्य सुधार के कार्यक्रम के तहत यह नमूने लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जनपद में मृदा स्वास्थ्य सुधार कार्यक्रम अंतर्गत कुल 18 हजार मृदा नमूने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इन नमूनों में से खरीफ के सीजन में कुल 14 हजार मिट्टी के नमूने लिए जाएंगे।
विज्ञापन

मृदा परीक्षण से खेत में किस तत्व की कमी है, इसकी जानकारी मिलती है। उसे पूरा करने के लिए किसानों को बताया जाता है कि उस तत्व की कमी कैसे पूरी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृदा नमूना एकत्रीकरण अभियान के दौरान जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव एवं अध्यक्ष मृदा प्रयोगशाला राम गोपाल मौर्य के नेतृत्व में इन मृदा नमूनों को एकत्र किया जा रहा है। इसके साथ ही किसानों को मृदा स्वास्थ्य को लेकर जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed