{"_id":"5d34ac638ebc3e6cf805eca7","slug":"after-rain-khalilabad-news-gkp314758617","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से मौसम हुआ सुहाना, जगह-जगह जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से मौसम हुआ सुहाना, जगह-जगह जलभराव
विज्ञापन
जगह जगह जल जमाव से खुली जल निकासी व्यवस्था की पोल
नालियां ओवरफ्लो, नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। रविवार दोपहर में अचानक मौसम बदला और दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। इससे एक ओर मौसम सुहावना हो गया। वहीं दूसरी ओर बारिश शहर में भारी जल जमाव हो गया। नालियां ओवरफ्लो हो गईं और गंदा पानी सड़क पर बहने लगा। इससे नगर पालिका परिषद की जल निकासी व्यवस्था की पोल खुल गई। जलजमाव व गंदा पानी सड़क पर बहने से पैदल यात्री खासे परेशान दिखे।
बारिश से बैंक चौराहा, डाकबंगला के सामने, गोलाबाजार, मुखलिसपुर तिराहा, जिला अस्पताल गेट के सामने, सीएमओ कार्यालय के सामने जलभराव हो गया है। जिससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मेंहदावल तिराहे से मेंहदावल बाईपास जाने वाली सड़क गड्ढों में तब्दील है। बारिश होने से गड्ढ़ों में पानी भर गया है, जिससे गड्ढा और सड़क का पता नहीं चल पा रहा है, ऐसे में दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। खलीलाबाद के निवासी दिनेश कुमार, रम्पत आदि ने कहा कि जल निकासी व्यवस्था को ठीक किए जाने की जरूरत है। रविवार को स्कूलों में छ्ट्टी थी, लेकिन बारिश के कारण जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद, पटखौली प्राथमिक विद्यालय परिसर में पानी लग गया है। इतना जरूर है कि बारिश से किसानों को काफी राहत मिली है। जो लोग धान की रोपाई नहीं कर पाए थे, वह लोग रोपाई में जुट गए हैं। किसान रविंद्र कुमार, पन्ने लाल ने कहा कि तेज बारिश होने से धान की रोपाई करने में सहूलियत मिल गई है। महंगा डीजल खरीदने से फुर्सत मिली है। ऐसी ही बारिश होती रही तो धान की फसल को फायदा होगा।
नगर पालिका परिषद खलीलाबाद की ईओ बीना सिंह ने कहा कि जल निकासी के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। नालियों की सफाई कराई गई है। उन्होंने लोगों ने आग्रह किया है कि नालियों में कूड़ा-कचरा न डालें, ताकि जल निकासी सही ढंग से हो सके।