फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Advocates demonstrated at the Collectorate

Sant Kabir Nagar News: साथी की हत्या के विरोध में अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया

Mon, 27 Feb 2023 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 27 Feb 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Advocates demonstrated at the Collectorate
मागों को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते अधिवक्ता।संवाद
- पीड़ित परिवार को सुरक्षा, एक सदस्य को नौकरी व एक करोड़ की आर्थिक सहायता की मांग की
विज्ञापन

- सीएम को संबोधित मांग पत्र डीएम को सौंपा
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। प्रयागराज में अधिवक्ता कृष्णपाल उर्फ उमेश पाल की हत्या के विरोध में सोमवार को दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा, एक सदस्य को नौकरी और एक करोड़ की आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की। अधिवक्ताओं ने सीएम को संबोधित मांग पत्र डीएम को सौंपा।

सिविल बार एसोसिएशन और जनपद बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रयागराज में अधिवक्ता कृष्णपाल की हत्या पर विरोध जताया। एसोसिएशन के अध्यक्ष महीप बहादुर पाल ने कहा कि अधिवक्ता की हत्या प्रशासन व पुलिस की लापरवाही है। इससे अधिवक्ता और आमजन के बीच शासन की छवि धूमिल हुई है। विगत काफी दिनों से लगातार अधिवक्ताओं की नृशंस हत्या कर दी जा रही है, जिसमें प्रशासन और पुलिस मूक बनी रहती है। अपराधियों के विरुद्घ कोई प्रभारी कार्रवाई नहीं हो पाती है। जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। जनपद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नवनीत कुमार पांडेय ने कहा कि प्रदेश के अधिवक्ताओं को न्यायालय आने-जाने में असुरक्षा की भावना बनी रहती है। उन्हें न्यायिक कार्य में अपना सहयोग देने में लगातार स्वयं व परिवार की चिंता रहती है। इससे पूर्व संतकबीरनगर में कई अधिवक्ताओं पर प्राण घातक हमले भी हो चुके हैं। सरकार अधिवक्ताओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने प्रयागराज के पीड़ित अधिवक्ता परिवार को सुरक्षा, एक सदस्य को नौकरी और एक करोड़ की सहायता राशि दिए जाने की मांग की। इस दौरान अधिवक्ता चतुर शुक्ल, दुर्गेश नारायण मिश्र, संतोष कुमार राय, अनिल कुमार गौतम, राजेश कुमार मिश्र, जितेंद्र कुमार, अवधेश कुमार पांडेय, अनिल कुमार दुबे, उमेश कुमार श्रीवास्तव, जय प्रकाश पाठक और सभाजीत मिश्र समेत अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed